scriptबॉलीवुड की इस अभिनेत्री का हो सकता है चीर हरण? | Bollywood actress richa chadda might disrobe? | Patrika News

बॉलीवुड की इस अभिनेत्री का हो सकता है चीर हरण?

Published: Sep 26, 2016 12:15:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

महाभारत में कौरवों ने भरी सभा में द्रौपदी का अपमान किया था…चीरहरण किया गया था…इस पात्र को करना चाहती है ये बॉलीवुड अभिनेत्री

richa

richa

मुंबई। अभिनेत्री ऋचा चड्डा बड़े पर्दे पर महाभारत की द्रौपदी का किरदार निभाने के लिए उत्साहित हैं। ऋचा ने कहा, “मैं महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाना पसंद करूंगी, क्योंकि मुझे लगता है कि यह किरदार मेरे लिए दिलचस्प है। मैंने बचपन में महाभारत पढ़ी है और मुझे यह काफी दिलचस्प लगा।” अभिनेता वीर दास की बहन तृषा के पहले उपन्यास ‘मिस द्रौपदी कुरु : आफ्टर द पांडवाज’ के विमोचन पर ऋचा ने पौराणिक शैली में कदम रखने की इच्छा जताई। इस उपन्यास को हार्पर कॉलिन्स ने भारत में प्रकाशित किया है।



किताब के बारे में ऋचा ने कहा, “यह सही मायने में क्लासिक पौराणिक कथाओं की आधुनिकताओं के अनुकूल है।”कार्यक्रम की मेजबानी वीर ने की। इसमें मानसी स्कॉट, अनुराग श्रीवास्तव, सुचित्रा पिल्लई, श्रुति सेठ और अश्विन मुस्कान जैसे अतिथि उपस्थित हुए।

ट्रेंडिंग वीडियो