मुंबई। बॉलीवुड एक्टर्स सिर्फ बड़े पर्दे पर ही आदर्श भूमिकाएं नहीं निभाते है बल्कि रियल लाइफ में भी अपने परिवार के प्रति समर्पित होते है। दीपिका पादुकोण भी ऎसी ही एक्ट्रेस है जो अपने मम्मी-पापा के बेहद ख्याल रखती है और उनके नजदीक भी है।
दीपिका का अपने मम्मी-पापा के लिए प्यार का नजारा अब आप भी देख सकते है। दीपिका अब अपने पैरेंट्स के साथ भी स्क्रिन पर नजर आने लगी है। कुछ दिन पहले दीपिका ने अपनी मम्मी उज्जवला पादुकोण के साथ एक ज्वैलरी के एड में दिखी थी।
अब वो अपने चैंपियन पापा प्रकाश पादुकोण के साथ एक प्यारे से एड में नजर आ रही है जिसमें पापा-बेटी का रिश्ता आपके दिल को छू लेगा।एशियन पेंट्स का है ये एड। आइए,देखिए ये एड।
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण लम्बें समय से एशियन पेंट् स की ब्रांड एम्बेसडर है। अब त्यौहार के सीजन के लिए वो अपने पापा के साथ एशियन पेंट्स के एड में दिखाई दे रही है।