scriptदिशा पाटनी होंगी क्रिकेटर धोनी की EX-Girlfriend! | Disha Patani To Play Dhoni’s Ex-Girlfriend in his biopic | Patrika News

दिशा पाटनी होंगी क्रिकेटर धोनी की EX-Girlfriend!

Published: Oct 06, 2015 12:33:00 pm

महेन्द्र सिंह धोनी की अनकही कहानी में दिशा है उनकी एक्स गर्लफ्रंड, कियारा बन गइ साक्षी।

Dhoni

Dhoni

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बन रही फिल्म “M.S. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी”। इस फिल्म में धोनी का लीड रोल सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे है। धोनी की रीयल लाइफ बेस्ड स्टोरी में दिशा पाटनी उनकी एक्स गर्लफैंड का रोल प्ले करेंगी।



कप्तान धोनी के जीवन की अब तक की जर्नी को  सुशांत सिंह राजपूत पर्दे पर उतारेंगे जिसमें उनकी लाइफ का महत्वपूर्ण कैरेक्टर है उनकी एक्स गर्लफैंड। मॉडल से एक्टर बनने जा रही दिशा पाटनी को इस रोल के चुना गया है।



खबर है कि फिल्म मेकर्स को इस रोल के लिए फ्रैश चेहरा चाहिए था। बॉलीवुड में कबसे एंट्री करने को तैयार दिशा को ऑडिशन में सलेक्ट होकर आखिरकार यह मौका मिल ही गया।



आपकों बता दें कि नीरज पांडे द्धारा निर्देशित इस फिल्म में धोनी की पत्नि साक्षी का रोल फिल्म “फगली” की हीरोइन कियारा आडवाणी निभाएंगी। दिशा को इससे पहले फिल्म “बागी” के लिए भी सलेक्ट किया जा चुका है लेकिन बाद में श्रद्धा कपूर को इसके फाइनल कर लिया गया। वैसे दिशा का नाम टाइगर श्रॉफ के साथ भी जोड़ा जा चुका है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो