scriptICW 2016:शादी को लेकर कंगना के विचार जान दंग रह जाएंगे आप | India Couture Week 2016: You will be Stunned to Know the thought of Kangana Ranaut on Marriage. | Patrika News

ICW 2016:शादी को लेकर कंगना के विचार जान दंग रह जाएंगे आप

Published: Jul 25, 2016 12:10:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

फैशन शो में कंगना दुल्हन के लिबास में रैम्प पर उतरीं, जहां उन्होंने जाहिर की शादी को लेकर अपनी ख्वाहिश…

kangana

kangana

नई दिल्ली।अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बिंदापन के लिए जग जाहिर हैं। वो जितनी बेबाक हैं, उससे कहीं ज्यादा उनका अंदाज बोल्ड है। उनके दिल में जो होता है, उसे कहने में जरा भी नहीं हिचकतीं। उन्हें दुनिया की कोई परवाह नहीं होती। उनके बारे में लोग क्या सोचते हैं, इसकी भी उन्हें कोई परवाह किए बेखौफ जीती हैं। अपने स्वभाव के चलते उनकी बॉलीवुड में एक अलग तरह की अभिनेत्रियों में गिनती होती है।
दिल्ली में चल रहे एक प्रोग्राम में जब कंगना दुल्हन के लिबास में एक डिजाइनर के लिए रैंप पर उतरीं, तो उन्होंने बताया, ‘इस लिबास में मैं खुद को बहुत स्पेशल महसूस कर रहीं हूं, मेरी पहली शादी के लिए मैं ऐसे ही तैयार होने वाली हूं’।

उनके इस जवाब के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वो एक से ज्यादा शादी करना चाहेंगी, तो उन्होंने तुरंत इसका जवाब देते हुए कहां ‘क्यूं नहीं, पहले एक शादी हो जाए उसके बाद कई और भी हो जाएंगीं’। तो अगर फ्यूचर में कंगना बहुत सारी शादियां करतीं हैं, तो उनके फैंस को इसमें जरा भी हैरानी नहीं होगी। वाकई नेशनल अवॉर्ड विनर कंगना की बेबाकी के उनके फैन्स यूं ही कायल नहीं हैं। 
ICW 2016: Kangana Ranaut Serves Up Pure Glamour In A Manav Gangwani Ensemble
एक वक्त था, जब मीडिया के सामने कंगना बहुत ही सोच समझकर मुंह खोलती थीं, लेकिन अब किसे क्या जवाब देना है, इसके गुर वो बखूबी सीख गई हैं। कंगना बहुत जल्द डायरेक्टर हंसल मेहता की फिल्म ‘सिमरन’ में राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो शाहिद कपूर के साथ रंगून में भी नजर आएंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो