scriptगुजरात ट्यूरिज्म उद्योग में विवेक करेंगे 400 Crore का निवेश | Vivek Oberoi will Invest Rs 400 crore in Gujarat Tourism Industry | Patrika News
बॉलीवुड

गुजरात ट्यूरिज्म उद्योग में विवेक करेंगे 400 Crore का निवेश

मोदी
के मुख्यमंत्री कार्यकाल में 200 करोड़ का एमओयू साइन किया अब इसमें 200 करोड़ बढ़ा दिए गए है।

Oct 08, 2015 / 05:44 pm

राखी सिंह

vivek oberoi

vivek oberoi

मुंबई। लम्बें समय से विवेक ओबेरॉय जितने फिल्मी पर्दे से दूर है उतने ही समाजिक कार्यो में सक्रिय है। चाहे समाज कल्याण को लेकर कोई चेरिटी करते है तो एनिमल लवर के रूप में जाने जाते विवेक पेटा ऑर्गेनाइजेशन के मेम्बर बने हुए है।इन सब के अलाावा विवेक अब उद्योग के क्षेत्र में उतर रहे है।



विवेक गुजरात ट्यूरिज्म के साथ मिलकर उद्योग की शुरूआत क रने जा रहे है। विवेेक 400 करोड़ की लागत से रिसोर्ट बनवाने जा रहे है। गुजरात में क्लब्स की सुविधा शुरू करने जा रहे विवेक वहां आर्टिफिशियल बीच बनवाएंगे।



गोआ थीम पर वर्ल्ड क्लास रिसोर्ट दुनियाभर के पर्यटकों को अटरेक्ट करने की योजना है विवेक की। इस संबंध में वो गां धीनगर की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और दूसरे नेताओं से मिले। वे अहमदाबाद के पास धोलका में लगभग 100 एकड़ जमीन पर ये रिसोर्ट बनाएंगे।इसी के साथ-साथ वो मथुरा और मुंबई में संचलित “बेटी” प्रोजेक्ट भी शुरू करेंगे जिसमें अनाथ और बेसहारा बालिकाओं की देख-रेख की जाती है।




आपकों बता दें कि विवेक ने नरेन्द्र मोदी के गुुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल में 200 करोड़ का एमओयू साइन किया था। लेकिन अब इसमें 200 करोड़ अतिरिक्त रूप से बढ़ा दिए गए है। विवेक इसी के साथ-साथ वो मथुरा और मुंबई में संचालित “बेटी” प्रोजेक्ट भी शुरू करेंगे जिसमें अनाथ और बेसहारा बालिकाओं की देख-रेख की जाती है।

Home / Entertainment / Bollywood / गुजरात ट्यूरिज्म उद्योग में विवेक करेंगे 400 Crore का निवेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो