scriptविवेक ओबेरॉय ने सलमान खान की नाराजगी पर तोड़ी चुप्पी | Vivek reacts on Salman ignoring him on Great Grand Masti set | Patrika News
बॉलीवुड

विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान की नाराजगी पर तोड़ी चुप्पी

कुछ वक्त पहले ही सलमान ने ग्रेट ग्रैंड मस्ती के सेट पर विवेक को इग्नोर किया, हाल ही में विवेक ने इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी

Nov 27, 2015 / 11:04 am

दिव्या सिंघल

salman-vivek2

salman-vivek2

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच मनमुटाव जगजाहिर है। कुछ वक्त पहले ही इसका नजारा देखने को मिला जब सलमान ग्रेट ग्रैंड मस्ती के सेट पर पहुंचे, लेकिन विवेक को इग्नोर किया। वे फिल्म की बाकी स्टार कास्ट से अच्छी तरह मिले, लेकिन विवेक से बात तक नहीं की।

सलमान की नाराजगी पर बोले विवेक
हाल ही में विवेक एक मैगजीन की शुरुआत के मौके पर पहुंचे थे। यहां जब विवेक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं क्या कहूं। मुझे कुछ नहीं कहना है। 2003 में कुछ हुआ था और अब हम 2015 में हैं। क्या आपको याद है कि 2003 में क्या हुआ था।

ग्रेट ग्रैंड मस्ती के सेट पर सलमान ने किया था इग्नोर
दरअसल सलमान महबूब स्टूडियो में अपनी फिल्म प्रेम रतन धन पायो की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे थे। वहां इंद्र कुमार की फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ की भी शूटिंग चल रही थी, जिसके लिए फिल्म के लीड एक्टर्स रितेश देशमुख, आफदाब शिवदसानी और विवेक ओबेरॉय भी मौजूद थे। मीडिया से बातचीत के बाद इंद्र कुमार सलमान को वैनिटी में ले गए, जहां ग्रेट ग्रैंड मस्ती के एक्टर्स भी थे, लेकिन सलमान यहां विवेक को देखकर वापस बाहर आ गए। खबरों के मुताबिक सलमान को लौटता देख इंद्र कुमार, रितेश देशमुख और आफताब भी बाहर आ गए और चारों ने बाहर ही बात की। वहीं विवेक वैनिटी वैन के अंदर ही बैठे रहे।

ऐश्वर्या को लेकर हुआ था मनमुटाव
गौरतलब है कि 2003 में विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कहा था कि नशे में धुत सलमान ने उन्हें 41 बार कॉल किया और उन्हें अपशब्द कहे और ये भी धमकी दी कि वे उनके घर आकर उनका मर्डर कर देंगे। दोनों के बीच ये दुश्मनी ऐश्वर्या राय को लेकर हुई थी। जब विवेक ऐश्वर्या को डेट करने लगे थे, तभी से सलमान और उनके रिश्तों में खटास आ गई थी। इसके लिए विवेक सलमान से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग चुके हैं, लेकिन लगता है सलमान ने अब तक उन्हें माफ नहीं किया है।

Home / Entertainment / Bollywood / विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान की नाराजगी पर तोड़ी चुप्पी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो