scriptसपा की सियासी जंग : जारी है अखिलेश-मुलायम खेमे के जिलाध्यक्षों का संघर्ष | Akhilesh Yadav and Mulayam Singh groupies clash of District President in Etawah | Patrika News
इटावा

सपा की सियासी जंग : जारी है अखिलेश-मुलायम खेमे के जिलाध्यक्षों का संघर्ष

उत्तर प्रदेश में सपा के कुनबे में जहां चाचा-भतीजे में सियासी जंग जारी वहीं प्रदेश में सपा जिलाध्यक्ष भी अपना संघर्ष जारी किए हैं।

इटावाJan 14, 2017 / 08:39 am

आकांक्षा सिंह

etawah

etawah

इटावा। उत्तर प्रदेश में सपा के कुनबे में जहां चाचा-भतीजे में सियासी जंग जारी वहीं प्रदेश में सपा जिलाध्यक्ष भी अपना संघर्ष जारी किए हैं। जिन जिलाध्यक्षों का अखिलेश खेमे के प्रोफेसर राम गोपाल ने चयन किया किया है, उनकों आज तक सपा कार्यालय पर कार्यभार नहीं मिल पाया है। तो वहीं पर शिवपाल सिंह के खेमे के जिलाध्यक्ष बराबर अपने समर्थों के साथ सपा कार्यालय पर दस्तक दिए हैं। 

इटावा में अखिलेश खेमे के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने प्रेसवार्ता की। गोपाल यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी नगर इटावा की कार्यकारिणी और चारों युवा संगठनों-समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड और समाजवादी छात्र सभा की कार्यकारिणी तथा उनके अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। चारों संगठनों के नए पदाधिकारियों का गठन किया जाएगा। 

पूरी कार्यकारिणी की की अध्यक्ष सहित और समाजवादी के यूथ के चारों संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। अगले दो दिन या तीन दिन में समीक्षा की जाएगी। जो अच्छा काम कर रहे थे, हो सकता फिर अपने पद पर काम करने का मौका मिले। जो हमे लगेगा कि उनसे अच्छा कोई और काम कर सकता है तो उसको मौका दिया जाएगा। जिससे की आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी तरह जीत सके। सभी संगठनों को प्रतिनिधित्व मिलेगा। अनुभव और जोश दोनों को साथ मिला कर संगठन बनाए जाएगे ।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो