scriptजर्मनीः ट्रेन में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया | Afghan refugee shot dead after slashing attack on German train | Patrika News

जर्मनीः ट्रेन में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

Published: Jul 19, 2016 08:41:00 am

Submitted by:

Abhishek Tiwari

बवेरिया के गृह मंत्री जोआख़िम हरमान ने कहा है कि जब हमलावर ने पुलिस
अधिकारियों पर हमला करने की कोशिश की तो पुलिस ने गोली चला दी और उसकी मौत
हो गई

Attack In Train By Ace In Germany

Attack In Train By Ace In Germany

बर्लिन। दक्षिण जर्मनी में एक सिरफिरे ने चार लोगों को ट्रेन में कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया। वुर्जबर्ग पुलिस के मुताबिक इनमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि एक को आंशिक चोटें आई हैं। हमला बवेरिया में वुर्जबर्ग और ट्रेचलिंगन के बीच एक लोकल ट्रेन में हुआ। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इसके पीछे आतंकी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता।

बवेरिया के गृह मंत्री जोआख़िम हरमान ने कहा है कि जब हमलावर ने पुलिस अधिकारियों पर हमला करने की कोशिश की तो पुलिस ने गोली चला दी और उसकी मौत हो गई। इस इलाके के लोगों में भय व्याप्त हो गया है। उन्हें लगता है कि फ्रांस जैसे हमले यहां भी हो सकते है। सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

शुरुआती खबरों में सामने आ रहा था कि 20 से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं, लेकिन बाद में आंकड़े साफ हुए। सीएनएन से मिल रही जानकारी के मुताबिक हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है। चाकू और कुल्हाड़ी से लैस इस हमलावर की पहचान 17 साल के अफगानी नागरिक के तौर पर हुई है। फिलहाल वुर्जबर्ग-हाइडिंग्सफेल्ड और ओशनफर्ट के बीच रेल लाइन बंद है।

बताया जा रहा है कि वह ऑशेनफर्ट, बवेरिया का नागरिक है। पुलिस ने हमलावर को ग्राउंड सर्चर्स और एक हेलीकॉप्टर की मदद से मार गिराया। पुलिस ने बताया कि हमलावार को उस वक्त मार गिराया गया, जब वह घटनास्थल से भागने का प्रयास कर रहा था। हमले की वजह अभी तक साफ नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो