scriptपुतिन ने ट्रंप से पूछा कि क्या आपको पत्रकार परेशान करते हैं? | are these journalists hurting you putin asks trump | Patrika News

पुतिन ने ट्रंप से पूछा कि क्या आपको पत्रकार परेशान करते हैं?

Published: Jul 08, 2017 02:11:00 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

ट्रंप और पुतिन की मुलाकात में पुतिन ने मीडिया वालों की तरफ इशारा करते हुए ट्रंप से पूछा कि क्या यही लोग आपको परेशान करते हैं।

us

us

हैम्बर्ग। हैम्बर्ग में जी-20 सम्मेलन के दौरान अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। मुलाकात के वक्त रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मीडिया वालों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि क्या आपको यह लोग परेशान कर रहे हैं। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हां यहीं लोग हैं। तुमने बिल्कुल ठीक कहा। इस पूरे वाक्या को सीएनएन प्रमुख ने भी ट्वीट किया। 

ट्रंप ने मीडिया को बताया था फेक
हाल ही में ट्रंप ने मीडिया वालों पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मीडिया वाले उन्हें गलत तरह से प्रदर्शित कर रहे हैं। वह ऐसा दिखाना चाह रहे हैं जैसे कि वह अमरीका के लोगों के दुश्मन है। शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मीडिया हमेशा उनके बारे में नकारात्मक्त बातें फैलाता है। लेकिन वह अपने देश के लोगों के लिए इसी तरह काम करते रहेंगे। ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं अपने देश को प्रतिनिधित्व करता हूं और जैसा मेरे देश के लोगों की चाहत होगी मैं वैसे ही काम करूंगा। यह फेक मीडिया मुझे कभी ढंग से पेश नहीं करेगा, पर मुझे चिंता नहीं है। ट्रंप ने हाल ही में एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें एक आदमी के सिर में सीएनएन का लोगों दिखाया गया था। उन्होंने एक महिला पत्रकार को पागल भी कहा था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऐसे पत्रकारों को जेल में डाल देना चाहिए जो गुप्त सूचनाओं को लीक करते हैं। 

सीरिया मुद्दे पर एक हो सकते है रूस और अमरीका
ट्रंप ने पुतिन से सीरिया मुद्दे पर भी बातचीत की। अमरीका के सलाहकार सचिव रेक्स डबल्यु टिलरस्न ने कहा कि अगर अमरीका और रूस दोनों देश एक हो जाए तो सीरिया मुद्दे पर जल्द ही हल निकल जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो