scriptOMG: ‘उल्टी’ ने रातोंरात बना दिया मालामाल, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप | Father and son find lump of whale vomit while walking on beach | Patrika News

OMG: ‘उल्टी’ ने रातोंरात बना दिया मालामाल, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

Published: Oct 01, 2016 07:05:00 pm

यूनाइटेड किंगडम के वेस्टन सुपर फेयर में 67 साल के एलेन डेरिक ही वह शख्स हैं जिनसे उल्टी खरीदने के लिए दुनिया भर में होड़ लगी है।

whale vomit

whale vomit

लंदन। पेट का हाजमा खराब होने की वजह से अक्सर लोगों को उल्टी आती है। लेकिन शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक उल्टी रातोंरात अमीर भी बना सकती है। ऐसा ही वाकया एक शख्स के साथ भी हुआ जब उससे उल्टी खरीदने वालों की दुनियाभर होड़ लग गई। यूनाइटेड किंगडम के वेस्टन सुपर फेयर में 67 साल के एलेन डेरिक ही वह शख्स हैं जिनसे उल्टी खरीदने के लिए दुनिया भर में होड़ लगी है।

जरूर पढ़ें – 116 साल पुरानी इस तस्वीर में है कुछ ऐसा, जिसे देख जम जाएगा आपका खून

whale vomit






















हुआ यूं कि एलेन अपने बेटे के साथ समुद्र किनारे वॉक कर रहे थे। समुद्र के किनारे वॉक करने के दौरान उन्हें एक अजीब सी गंध आने लगी। उन्होंने गंध का पीछा किया और उन्हें नजर आई उल्टी।

जरूर पढ़ें – इस गांव में निर्वस्त्र रहते हैं सब लोग, कारण जानकर चौंक जाएंगे

ये एक व्हेल की उल्टी थी, उल्टी में उन्हें एक अजीब सी चीज दिखी। जब इस चीज की जांच की गई तो पता चला कि ये एम्बरग्रीस है जो कि व्हेल की उल्टी से निकला है। एंबरग्रीस मोम के जैसा एक पदार्थ होता है जिसका इस्तेमाल परफ्यूम बनाने में किया जाता है।

whale vomit






















ये काफी दुर्लभ पदार्थ 6 से 8 इंच का होता है। नमक और सूर्य की किरणों में आकर ये मोम जैसे दिखने लगता है। इसकी कीमत लगभग 52 लाख रुपए तक आंकी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो