scriptफ्रांस: फैक्ट्री पर आतंकी हमला, एक का सिर काटा | France: Attack on factory kills one | Patrika News

फ्रांस: फैक्ट्री पर आतंकी हमला, एक का सिर काटा

Published: Jun 26, 2015 04:29:00 pm

फ्रांस में एक संदिग्ध हमलावर ने फैक्ट्री पर हमला कर एक शख्स की जान ले ली है और साथ ही कई लोगों को घायल कर दिया है

attack in france

attack in france

पेरिस। दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के सेंट क्वैंटिन फैलेवर में स्थित एक गैस फैक्ट्री में आतंकी हमला हुआ है। फैक्ट्री पर हुए हमले में एक शख्स की जान चली गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर ने आईएस का झंडा भी लिया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संदिग्ध हमलावर लयॉन से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर एक फैक्ट्री में घुस गया था, जहां उसने कई छोटे उपरकरणों की मदद से धमाके किए। वहीं इस हमले में कितने लोग घायल हुए हैं, इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। फ्रांस मीडिया के अनुसार हमला सुबह 10 बजे हुआ था।

गृहमंत्री बर्नाड कैजेन्यूव ने कहा कि वह तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुअल वैल्स ने शहर के आसपास संवेदनशील जगहों की सुरक्षा कड़ी करने के आदेश दिए हैं। फ्रांस सरकार ने इस मामले की आतंकी हमले के एंगल से जांच के आदेश दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक फैक्टरी के आगे एक कटा हुआ सिर भी बरामद किया गया है। आपको बता दें कि ये हमला पेरिस की मशहूर मैगजीन ‘चार्ली हेब्दो’ में हुए हमलों के तकरीबन छह महीनों बाद हुआ है। इससे पहले पेरिस में हुए हमले में 17 लोगों की मौत हो गई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो