scriptफ्रांस: ट्रेन पर गोलीबारी, यात्रियों ने हमलावर को दबोचा | France train attack: two american subdue gunman | Patrika News
Uncategorized

फ्रांस: ट्रेन पर गोलीबारी, यात्रियों ने हमलावर को दबोचा

 हमलावर को दो अमरीकी व्यक्तियों ने दबोच लिया, दबोचे गए संदिग्ध की पहचान 26 वर्षीय मोरक्को निवासी के रूप में हुई है

Aug 22, 2015 / 09:36 am

शक्ति सिंह

france train attack

france train attack

पेरिस। नीदरलैंड्स के एम्सटर्डम से फ्रांस की राजधानी पेरिस जा रही ट्रेन पर एक बंदूकधारी ने गोलियां चलाई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हमलावर को दो अमरीकी व्यक्तियों ने दबोच लिया। फ्रांस के गृहमंत्री बर्नार्ड केजेनेव्यू ने बताया कि एक अमरीकी व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



दबोचे गए संदिग्ध की पहचान 26 वर्षीय मोरक्को निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने गोलीबारी से इनकार करते हुए कहाकि हमलावर ने अपनी ऑटोमेटिक बंदूक से गोलीबारी नहीं की। उसने एक व्यक्ति पर हैंडगन से और एक अन्य पर ब्लेड से हमला किया। पुलिस ने हमले में आतंकी भूमिका होने से इनकार नहीं किया है।



वहीं अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बंदूकधारी को नियंत्रित करने में शामिल रहे अमेरिकी सैनिक की साहस और सूझबूझ की तारीफ की है। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ने हमलावर को नियंत्रित करने वाले अमेरिकी सैनिक और यात्रियों की सूझबूझ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यात्रियों की बहादुरी के कारण एक बड़ी त्रासदी को टाला जा सका।

Home / Uncategorized / फ्रांस: ट्रेन पर गोलीबारी, यात्रियों ने हमलावर को दबोचा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो