script

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति सरकोजी ने ‘बुर्कीनी’ को बताया भड़काऊ, किया विरोध

Published: Aug 25, 2016 09:40:00 pm

सरकोजी ने कहा है कि बुर्कीनी कट्टर इस्लाम का सपॉर्ट करती है। फ्रांस के केन्स में फुल बॉडी स्विमसूट यानी बुर्कीनी पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसे लेकर मुस्लिमों में रोष है।

burkini

burkini

पैरिस। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोला सरकोजी ने फुल बॉटी बुर्कीनी स्विमसूट को भड़काऊ बताया है। सरकोजी ने कहा है कि बुर्कीनी कट्टर इस्लाम का सपॉर्ट करती है। फ्रांस के केन्स में फुल बॉडी स्विमसूट यानी बुर्कीनी पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसे लेकर मुस्लिमों में रोष है।

सरकोजी ने कहा है कि हम औरत को कपड़ों के पीछे कैद नहीं करते। बुर्कीनी एक इस्लामिक स्विमिंग सूट है जिसमें पूरा शरीर ढका रहता है। फ्रांस के नीस शहर में सशस्त्र पुलिस ने इस बैन के नाम पर एक महिला की बुर्कीनी उतरवा दी। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है।

विपक्ष के बड़े नेता सरकोजी ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वह अगले राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेंगे। इसके लिए सरकोजी को सबसे पहले नवंबर में होने वाली प्राइमरी को जीतना होगा। यहां सरकोजी को कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। सरकोजी ने कहा कि अगर वह जीतते हैं, तो फ्रेंच यूनिवर्सिटियों में सभी तरह के धार्मिक चिन्हों को बैन कर देंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकोजी अपने कैंपेन में परदेशियों और सुरक्षा के मुद्दे को उठा सकते हैं। फ्रांस में आतकी हमलों के बाद से बुर्किनी पहनने को लेकर बहस जारी है। कुछ समय पहले फ्रेंच के कैनन्स शहर में भी बीच पर मुस्लिम महिलाओं के बुर्किनी पहनने पर बैन लगाया गया था।

एक मामले में मुस्लिम महिला बुर्किनी पहनकर बीच पर सन बाथ ले रही थी। इसी दौरान चार पुलिस अफसर पहुंचे और उससे बुर्किनी उतारने के लिए कहा। महिला ने ब्लू कलर का हूडेड टॉप और लैगिंग्स पहना हुआ था। महिला के मुताबिक उनके पास तीन पीढिय़ों से फ्रेंच की नागरिकता है। वह सिर्फ पानी में पैर डूबा कर बैठी थीं, उसका स्विमिंग का कोई प्लान नहीं था।

सियाम ने कहा कि पुलिस का मकसद उसे उसके बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के सामने अपमानित करना था। बुर्किनी पर लगे बैन को तोडऩे के कारण महिला के खिलाफ नौ पौंड का जुर्माना भी लगाया गया। मुस्लिम महिला के साथ हुई इस घटना की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो