scriptऑस्ट्रिया के माध्यम से लगभग 10 हजार से अधिक शरणार्थी जर्मनी पहुंचे | Germany 'expecting as many as 10,000' arrivals as refugees head through Austria | Patrika News
Uncategorized

ऑस्ट्रिया के माध्यम से लगभग 10 हजार से अधिक शरणार्थी जर्मनी पहुंचे

ऑस्ट्रिया और जर्मनी हजारों प्रवासियों को शरण देने के लिए
सहमत हो गए हैं। यहां लगभग 10 हजार शणनार्थियों के पहुंचने की उम्मीद

Sep 05, 2015 / 07:30 pm

भूप सिंह

refugees

refugees

वियना। ऑस्ट्रिया और जर्मनी हजारों प्रवासियों को शरण देने के लिए सहमत हो गए हैं। यहां लगभग 10 हजार शणनार्थियों के पहुंचने की उम्मीद है। शनिवार को ऑस्ट्रिया से हजारों शरणार्थी ट्रेन के द्वारा म्यनिख पहुचे हैं और बहुत अधिक आने की उम्मीद है। “हम अभी सही आंकड़े जारी नहीं कर सकते हैं। लेकिन इसी बीच हम आज 5 हजार से 10 हजार शरणार्थियों के पहुच ंने की उम्मीद कर रहे हैं।” इनमें ज्यादातर सीरिया में हैं। दो दिनों से सीमा पर रोके गए प्रवासियों को हंगरी ने बसों के जरिए ऑस्ट्रिया पहुंचाया। पुलिस प्रवक्ता स्टीफन सोनाटंग ने मीडिया को बताया।

खबरों के मुताबिक, प्रवासियों से भरी 100 से ज्यादा बसें ऑस्ट्रिया की सीमा में दाखिल हो चुकी थीं। यहां से विशेष ट्रेनों के जरिए प्रवासी वियना पहुंचाए जाएंगे। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। सितंबर में संघषर्विराम के उल्लंघन का यह छठा मामला है।हंगरी से निकलने की खुशी प्रवासियों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। वे जोर-जोर से “थैंक्यू ऑस्ट्रिया” और “जर्मनी-जर्मनी” चिल्ला रहे थे। ऑस्ट्रिया के अधिकारियों ने बताया कि शुरूआती चार हजार लोगों में से महज 10 ने उनके देश में शरण के लिए आवेदन किया है। बाकी लोग जर्मनी जाना चाहते हैं।

Home / Uncategorized / ऑस्ट्रिया के माध्यम से लगभग 10 हजार से अधिक शरणार्थी जर्मनी पहुंचे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो