scriptऑस्ट्रिया सरकार तोड़ गिराएगी तानाशाह हिटलर का जन्मस्थल | Hitler birth place will be tear down by austria | Patrika News

ऑस्ट्रिया सरकार तोड़ गिराएगी तानाशाह हिटलर का जन्मस्थल

Published: Oct 18, 2016 02:12:00 pm

Submitted by:

ऑस्ट्रिया में इतिहास के जाने-माने तानाशाह एडोल्फ हिटलर का जन्मस्थान मौजूद है। वियना के नेताओं ने घोषणा की है कि वो हिटलर के जन्मस्थान को तोडऩे जा रहे हैं।

hitler house

hitler house

वियना। ऑस्ट्रिया में इतिहास के जाने-माने तानाशाह एडोल्फ हिटलर का जन्मस्थान मौजूद है। वियना के नेताओं ने घोषणा की है कि वो हिटलर के जन्मस्थान को तोडऩे जा रहे हैं। जिस इमारत में हिटलर पैदा हुआ था उसे तोड़कर दूसरा आकार दिया जाएगा। हिटलर की ये जन्मस्थली नियो नाजियों के लिए एक तीर्थ स्थल बन गया था।
हिटलर का जहां जन्म हुआ था उस इमारत को तोड़कर नई इमारत बनेगी

यहां के नेताओं का कहना है कि इस इमारत को तोड़कर इसका जीर्णोद्धार किया जाएगा। ऑस्ट्रिया में आंतरिक मामलों के मंत्री वोल्फगैंग सबूतका ने बताया कि जिस घर में हिटलर का जन्म हुआ था उसे तोड़ दिया जाएगा। हो सकता है कि इसकी नींव को ना तोड़ा जाए मगर ये तय है कि इस पर एक नया भवन बनाया जाएगा। आंतरिक मंत्री ने बताया कि इस बिल्डिंग को चैरिटी या फिर स्थानीय अधिकारियों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस इमारत का भविष्य 13 सदस्यीय कमेटी ने निर्धारित किया है।
ऑस्ट्रिया सरकार ने जुलाई में सीज किया इस बिल्डिंग को

ये घर कभी ऑस्ट्रिया के निवासी गरलिंडे पोमर का था। ये परिवार लगभग एक सदी तक यहां पर रहा है। 1938 में हिटलर के सेकेट्री मार्टिन बोरमान ने इसे खरीदा था। उसके बाद 1972 में ये घर सरकार को किराए पर दे दिया गया था। उसके बाद इसे निश्क्तजनों का एक केंद्र बना दिया गया। पोमर को इस घर के लिए करीब 4800 यूरो किराया मिलता था। करीब पांच साल पहले पोमर ने इस इमारत का रेनोवेशन करवाने से इनकार कर दिया था। पोमर ने आंतरिक मंत्रालय को ये इमारत बेचने से भी इनकार कर दिया। उसके बाद इस साल जुलाई में सरकार ने इस बिल्डिंग को जब्त कर लिया था।
नियोनाजी इस इमारत को मानने लगे थे तीर्थस्थल

वियना सरकार ने इस तीन मंजिला इमारत को खरीदना अनिवार्य बताया था। विशेषज्ञों और पुरातत्वविदों की एक कमेटी ने इस इमारत को तोड़कर फिर से बनाने के आदेश दिए थे। 20 अप्रेल 1889 को पैदा हुए हिटलर अपने जन्म के बाद कुछ ही महीनों तक यहां रहे थे। उसके बाद नियोनाजी इसे तीर्थस्थल के रूप में पूजने लगे थे। हर साल तानाशाह के जन्मदिन पर यहां उसके समर्थक इक_ा हुआ करते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो