scriptआयरलैण्ड ने रचा इतिहास, समलैंगिक शादी को दी मंजूरी | Ireland becomes first nation to adopt same-sex marriage by popular vote | Patrika News

आयरलैण्ड ने रचा इतिहास, समलैंगिक शादी को दी मंजूरी

Published: May 24, 2015 08:46:00 am

 इसके साथ ही समलैंगिक शादी पर वोटिंग कराकर मान्यता देना वाला आयरलैण्ड पहला देश बन गया है

ireland gay marriage

ireland gay marriage

लंदन। आयरलैंड ने समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता दे दी है। आयरलैंड ने इसके लिए वोटिंग कराई और जनता ने इसके पक्ष में वोट दिया। इसके साथ ही समलैंगिक शादी पर वोटिंग कराकर मान्यता देना वाला आयरलैण्ड पहला देश बन गया है। भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे तक इसके पक्ष में 62 प्रतिशत जबकि विपक्ष में 37.6 प्रतिशत मत आए।

वोट डालने के लिए दुनियाभर के आयरिश लोग अपने देश पहुंचे। आयरलैंड के पहले गे कैबिनेट मंत्री लियो वाराडकर ने कहाकि, हम दुनिया में पहले देश है जिसने शादी में बराबरी का स्थापित किया है और ऎसा जनमत के जरिए किया है। ऎसा करके हम दुनिया के लिए उदारता और समानता की रोशनी बन गए हें। यह आयरिश लोगों के लिए गर्व का पल है।

हैरी पॉटर सीरिज की लेखिका जेके रॉलिंग ने इस बारे में कहाकि, आयरिश लोगों को इतिहास बनाते हुए देख रही हूं। शानदार और असाधारण। इस फैसले के बाद अब उत्तरी आयरलैण्ड पर भी ऎसे ही वोटिंग का दबाव बढ़ गया है। यूनाइटेड किंगडम का यह इकलौता हिस्सा है जहां समलैंगिक शादी को मंजूरी नहीं है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो