scriptपढ़ें क्यों ISIS चाहता है इस लड़ाकू महिला का सिर, रखा है 10 लाख डॉलर का इनाम | ISIS Offers $1 Million For Head Of Kurdish Woman Who Fought Them In Syria, Iraq | Patrika News
Uncategorized

पढ़ें क्यों ISIS चाहता है इस लड़ाकू महिला का सिर, रखा है 10 लाख डॉलर का इनाम

इस्लामिक स्टेट ने कुर्दिश महिला फाइटर जोआना पलानी के सिर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा है। 

Dec 20, 2016 / 12:03 pm

ललित fulara

Joana Pala

Joana Pala

लंदन। इस्लामिक स्टेट ने कुर्दिश महिला फाइटर जोआना पलानी के सिर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा है। इस्लामिक स्टेट का कहना है कि जो कोई भी पलानी की हत्या करेगा उसे 6 लाख 78 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। बता दें कि जोआना पलानी 23 साल की हैं और उन्होंने 2014 में इस्लामिक स्टेट से लोहा लेने के लिए यूनिवर्सिटी की पढ़ाई छोड़ दी थी।

डेनमार्क जेल में बंद है पलानी
जोआना पलानी इस वक्त डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन की एक जेल में बंद हैं। उन पर मुकदमा चल रहा है। जून 2015 में पलानी पर 12 महीने का ट्रैवल बैन लगाया गया था। अदालत से दोषी पाये जाने पर उन्हें कम से कम दो साल की सजा हो सकती है। इस्लामिक स्टेट ने अरब मीडिया के जरिए कई भाषाओं में जोआना पलानी की हत्या का फतवा जारी करवाया है। 

बुधवार से कोर्ट में शुरू हो सकता है ट्रायल
इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, पलानी का बुधवार से कोर्ट में ट्रायल होने वाला है। डेनमार्क के नए कानून के तहत अगर वो डेनमार्क से मिडल ईस्ट जाने की दोषी पाए जाती हैं तो उन्हें दो साल की सजा हो सकती है। पलानी डेनमार्क से सीरिया गईं थी और वहां जाकर कुर्दिश महिला फाइटरों के साथ उन्होंने आईएसआईएस के खिलाफ लोहा लिया था। पलानी ने पश्मेगा फोर्स के साथ इराक व यूपीजी ग्रुप के साथ उत्तरी सीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ मोर्चा संभाला था।

Home / Uncategorized / पढ़ें क्यों ISIS चाहता है इस लड़ाकू महिला का सिर, रखा है 10 लाख डॉलर का इनाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो