scriptUK संसदभवन की छत पर रात बिताने वाला शख्स गिरफ्तार | Man spends night on UK parliament roof, gets arrested | Patrika News

UK संसदभवन की छत पर रात बिताने वाला शख्स गिरफ्तार

Published: Mar 08, 2015 07:54:00 pm

ब्रिटेन के संसदभवन की छत पर एक व्यक्ति ने बिताई रात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लंदन। ब्रिटिश पुलिस ने यूके के संसद भवन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति ने ब्रिटेन संसद भवन की छत पर पूरी एक रात बिताई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे आपराधिक क्षति और घुसपैठ के संदेह में गिरफ्तार कर लिया है।

स्कॉटलैंड यार्ड ने रविवार को कहा है कि, अभी इस बारे में कुछ भी कहना काफी जल्दी होगा कि, आखिर क्यों 23 वर्षीय ये व्यक्ति नीओ-गोथिक मास्टरपीस पर चढ़ा था। मिली जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति को इमरजेंसी सर्विसेस ने शनिवार को रात तकरीबन 9 बजे नीओ-गोथिक की छत पर देखा था, जिसके बाद रविवार को उसे हिरासत में ले लिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो