script14 दिन बाद आया शव | dead body arrives after 14 days | Patrika News
जयपुर

14 दिन बाद आया शव

मुकुंदगढ़. डूंडलोद के वार्ड 14 निवासी एक युवक का शव 14 दिन बाद  शुक्रवार को दुबई से उसके घर पहुंचा।

जयपुरDec 12, 2015 / 08:59 am

firoz shaifi


मुकुंदगढ़. डूंडलोद के वार्ड 14 निवासी एक युवक का शव 14 दिन बाद शुक्रवार को दुबई से उसके घर पहुंचा।

शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार वार्ड 14 निवासी राजेन्द्र सिंह (35 ) दुबई में एक कन्सट्रक्शन कंपनी में कार्य करता था। वहां पर 24 नवंबर को ड्यूटी से लौटते समय राजेन्द्र वाहन की टक्कर से घायल हो गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान 27 नवंबर को उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव कस्बे में पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया।

Home / Jaipur / 14 दिन बाद आया शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो