scriptनशे में धुत महिला ने विमान में किया ऐसा काम कि करानी पड़ी लैंडिंग | Passenger try to open the door on Boston flight | Patrika News

नशे में धुत महिला ने विमान में किया ऐसा काम कि करानी पड़ी लैंडिंग

Published: Nov 18, 2015 09:00:00 am

ब्रिटिश एयरवेज के विमान में यात्रा कर रही इस महिला ने ऐसा काम किया कि विमान की लैंडिंग करवानी पड़ी

flight

flight

बॉस्टन। ब्रिटिश एयरवेज के एक विमान में यात्रा कर रही महिला ने नशे की हालत में कुछ ऐसा कर दिया कि विमान की लैंडिंग करवानी पड़ी। इस महिला ने अपने साथ साथ कई जिंदगियों को खतरे में डाल दिया था, लेकिन क्रू की सूझबूझ और समय पर लिए गए एक्शन के चलते कोई नुकसान नहीं हुआ।

बताया गया कि नशे में धुत एक महिला ने उड़ते विमान का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। महिला पर साथी यात्रियों ने काबू पाया और प्लेन की लैंडिंग करवानी पड़ी। पुलिस ने बताया कि हवाई जहाज लंदन से बॉस्टन जा रहा था। लोगान एयरपोर्ट पर उतरने के बाद इस महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 30 वर्ष की है और पुलिस का कहना है कि इस महिला का संबंध किसी आतंकी संगठन से नहीं है और ऐसी कोई आशंका भी नहीं है। ब्रिटिशन एयरवेज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि महिला के अभद्र व्यवहार के कारण जहाज के क्रू मेंबर ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो