scriptफ्रांस: बीच पर सभी के सामने पुलिस ने उतरवाई बुर्कीनी | Police Officer Forced Muslim Women To Remove Her Burkini | Patrika News
Uncategorized

फ्रांस: बीच पर सभी के सामने पुलिस ने उतरवाई बुर्कीनी

महिला का आरोप है कि अफसरों ने बच्चों और परिजनों के सामने ही उसे अपमानित किया

Aug 24, 2016 / 03:11 pm

Rakesh Mishra

Burkini

Burkini

पेरिस। फ्रांस के नीस शहर में पुलिस ने सभी के सामने एक महिला की बुर्कीनी उतरवा दी। ये महिला प्रोमेनाड डेज आंगले बीच पर सनबाथ ले रही थी। इसी दौरान चार पुलिस वाले उसके पास आए और कहा कि वो बीच के नियम तोड़ रही है। पुलिस की वार्निंग के बाद महिला को बीच पर ही अपनी बुर्कीनी उतरानी पड़ी। बता दें कि बुर्कीनी एक तरह का स्वीमिंग सूट होता है, जिस पहनने के बाद महिला के चेहरे को छोड़कर बाकी पूरा शरीर ढंका रहता है।


Burkini 01

वहीं महिला ने पुलिसवालों पर नस्ली व्यवहार और अपमानित करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि अफसरों ने बच्चों और परिजनों के सामने ही उसे अपमानित किया, जबकि उसने बुर्कीनी नहीं पहनी थी। बता दें कि एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें नीस पुलिस के अफसर समंदर में नहा रही एक मुस्लिम महिला के बाहर आने का इंतजार करते हैं। महिला के बाहर आते ही उसके स्कार्फ को लेकर अफसर उसे वॉर्निंग देते हैं।


Burkini





















बता दें कि बुर्कीनी पर सबसे पहले प्रतिबंध कान के महापौर ने लगाया था। उनका कहना है कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर यह प्रतिबंध लगाया गया है। महापौर डेविड लिस्नार्ड की मानें तो बुर्कीनी इस्लामी चरपंथ का प्रतीक है। ऐसे में अगर कोई महिला बुर्कीनी को पहनकर घर से बाहर निकलती है तो तनाव की स्थिति बन सकती है, क्योंकि फ्रांस चरमपंथी संगठन आईएस के निशाने पर है। फ्रांस के नीस शहर में पिछले महीने जुलाई में चरमपंथी हमला हुआ था। उससे पहले भी फ्रांस में हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इन तमाम घटनाओं को ध्यान में रखते हुए फ्रांस हाई-अलर्ट पर है।


Burkini 02

बुर्कीनी पर प्रतिबंध नहीं मानने और पकड़े जाने पर 33 पाउंड का जुर्माना हो सकता है। हालांकि किसी पर सीधे जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। बुर्कीनी पहनने वाली महिलाओं से कहा जाएगा कि वे अपना स्विमसूट बदल लें या समंदर किनारे से कहीं और चली जाएं। फ्रांस में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब महिलाओं के किसी परिधान पर पाबंदी लगाई गई है। इससे पहले साल 2011 में महिलाओं के बुर्का पहनने पर रोक लगाई गई थी।

Home / Uncategorized / फ्रांस: बीच पर सभी के सामने पुलिस ने उतरवाई बुर्कीनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो