scriptराफेल सौदा: फ्रांस ने ऑफसेट क्लॉज को किया खारिज | Rafale deal: France rejects offset clause | Patrika News

राफेल सौदा: फ्रांस ने ऑफसेट क्लॉज को किया खारिज

Published: Aug 17, 2015 09:51:00 am

भारत के राफेल विमान के सौदे में जुड़े ऑफसेट क्लॉज को फ्रांस ने खारिज कर दिया

rafale jet fighter

rafale jet fighter

नई दिल्ली। भारत के राफेल विमान के सौदे में जुड़े ऑफसेट क्लॉज को फ्रांस ने खारिज कर दिया है। इस क्लॉज के तहत 36 लड़ाकू विमानों की सौदे की राशि का 50 प्रतिशत फ्रांस को भारत में निवेश करना था, जिस पर भारतीय वार्ताकारों के समक्ष फ्रांस ने असहमति जताई है।

ऑफसेट क्लॉज पर फ्रांस का कहना है कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच बात होने के बाद वह 36 राफेल विमानों की सीधी खरीद के लिए तैयार है।

जब फ्रांस उसी दर पर विमानों की आपूर्ति कर रहा है जिस पर वायु सेना खरीद रही है तो ऐसे में 50 प्रतिशत ऑफसेट क्लॉज के लिए कैसे कहा जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो