script2017 में पुतिन छोड़ सकते हैं रूस के राष्ट्रपति का पद | russian president vladimir putin may step down due to ill health | Patrika News

2017 में पुतिन छोड़ सकते हैं रूस के राष्ट्रपति का पद

Published: Nov 13, 2016 03:05:00 pm

Submitted by:

Dhirendra

राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने उन्हें बधाई दी और रिश्तों में सुधार के लिए काम करने की इच्छा जताई।अब चर्चा यह है कि वो खुद राष्ट्रपति का पद छोडऩा चाहते हैं।

russian president vladimir putin may step down

russian president vladimir putin may step down




नई दिल्ली. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2017 में अपना पद छोड़ सकते हैं। रूसी राजनीतिक विश्लेषक वालेरी सोलोवे ने संकेत दिए हैं कि स्वास्थ्य की वजह से पुतिन ये कदम उठा सकते हैं। अगले साल होने वाले चुनाव के लिए पुतिन प्रचार के लिए कुछ महीनों तक दूर रहेंगे या कम दिखाई देंगे।

सोलोवे ने कहा कि ये खबर पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं है, लेकिन ऐसा हो भी सकता है। इस बात को बल अगले साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों में पुतिन द्वारा दावेदारी पेश नहीं करने के संकेतों से मिला है। यह चुनाव भी पुतिन के छह वर्षीय कार्यकाल के पूरे होने से एक साल पहले आयोजित किए जा रहे हैं। खबर तो यहां तक है कि आगामी कुछ महीनों में वह अपना उत्तराधिकारी भी नियुक्त कर सकते हैं।

63 वर्षीय पुतिन सन् 1999 से सत्ता में हैं। 1998 में वे तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन की सरकार में मंत्री बने। 1999 में वे प्रधानमंत्री बने और 2000 में उन्होंने राष्ट्रपति पद संभाला। 2008 में दोबारा प्रधानमंत्री चुने गए और 2012 में दोबारा राष्ट्रपति बने। पुतिन खुफिया एजेंसी केजीबी में भी रहे। उन्होंने यहां 16 साल तक अपनी सेवाएं दी।

राजनीतिक विश्लेषक सोलोवे के अनुसार पुतिन के उत्तराधिकारी पूर्व उप रक्षामंत्री ऐलेक्सी द्युमिन या पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव हो सकते हैं। द्युमिन पुतिन के बॉडीगार्ड भी रहे हैं। पुतिन के शासनकाल में रूस के संबंध अमेरिका से मधुर नहीं रहे। हालांकि रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल करने पर डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी और रिश्तों में सुधार के लिए उसके साथ काम करने की उम्मीद जताई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो