scriptप्लैनेट अर्थ (सेकेंड) में इस तरह फिल्माई गई सांप व गोह की लड़ाई | Snakes versus dragons: how we filmed this sequence for Planet Earth II | Patrika News

प्लैनेट अर्थ (सेकेंड) में इस तरह फिल्माई गई सांप व गोह की लड़ाई

Published: Nov 25, 2016 03:38:00 pm

Submitted by:

ललित fulara

रिचर्ड वोलोकॉम्बे ने खुलासा किया है कि प्लैनेट अर्थ (सेकेंड) को शूट करते वक्त किस तरह से गोह (इग्वान) बनाम सांप की लड़ाई कैमरे में कैद की थी। 

Planet Earth II

Planet Earth II

लंदन। कैमरामेन रिचर्ड वोलोकॉम्बे ने खुलासा किया है कि प्रकृति पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्लैनेट अर्थ (सेकेंड) को शूट करते वक्त किस तरह से गोह (इग्वान) बनाम सांप की लड़ाई कैमरे में कैद की थी। उनका कहना है कि इस सीक्वेंस को दो साल बाद फिल्माया गया था। इसके दृश्यों को कैमरे में कैद करने के लिए उन्हें दो बार गैलापागोस द्वीप समूह की यात्रा करनी पड़ी थी। 


रिचर्ड का कहना है कि एक दिन में 18 बार दृश्यों को फिल्माया गया था और 400 घंटे फिल्ड वर्क किया गया था। इसके बाद संपादन के जरिए गैलापागोस में शूट किए गए सारे दृश्यों में से 9 मिनट से भी कम की क्लिपिंग निकाली गई थी। इस क्लिपिंग में से दो मिनट की क्लिपिंग में सांप व गोह की लड़ाई दुनिया के सामने पेश की गई। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में पहली बार सांप व गोह की लड़ाई को दिखाया गया है। 


सांपों का झुंड गोह का शिकार करने के लिए उसके पीछे बड़ी तेजी से दौड़ रहा है और गोह ऊंची चट्टानों पर तेजी से चढ़कर आखिरकार खुद को बचा लेता है। ये सारे दृश्य बेहद खूबसूरत हैं। ये दृश्य गैलापागोस के फर्नान्दिना आइसलैंड के हैं। फर्नान्दिना द्वीप दुनिया का सबसे बड़ा प्राचीन उष्णकटिबंधीय द्वीप है। यहां सांपों की कईं दुर्लभ प्रजातियां रहती हैं।

क्या है प्लैनेट अर्थ (सेकेंड)

प्लैनेट अर्थ (सेकेंड) 2016 में आई ब्रिटिश नेचर डॉक्यूमेंट्री फिल्म सीरिज है। इसे बीबीसी ने प्रड्यूस किया है और यह प्लैटेन अर्थ की अगली कड़ी है। इसकी पहला ट्रेलर 9 अक्टूबर को रिलीज हुआ था। बीबीसी के लिए इस सीरिज को डेविड एटनबरो प्रस्तुत कर रहे हैं। इस सीरिज में धरती पर रहने वाले जीव-जंतु किस तरह जीते हैं यह दिखाया गया है। 





loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो