scriptकुछ सवालों के जवाब दें और जानें क्या आप डरते हैं कुछ नया करने से? | Are you afraid of something new ? | Patrika News

कुछ सवालों के जवाब दें और जानें क्या आप डरते हैं कुछ नया करने से?

Published: Apr 17, 2016 01:17:00 am

नई राहों से न डरने वाले लोगों के लिए अपनी असुरक्षा के डर से ज्यादा ताकत इनके आइडियाज की संभावनाओं में होती है।

something new

something new

जयपुर। बने बनाए ढर्रे पर चलकर किसी काम को निपटाने में कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो तय ढर्रों से अलग सोच पाते हैं और अलग राह अपनाकर सफलता की नई मिसालें कायम करते हैं। हालांकि आजकल अधिकतर लोगों में मौजूद असुरक्षा की भावना उन्हें उनके आइडियाज पर काम करने से रोकती है, फिर भी नई राहों से न डरने वाले लोगों के लिए अपनी असुरक्षा के डर से ज्यादा ताकत इनके आइडियाज की संभावनाओं में होती है।

यही वजह है कि जीवन में नई राहों को अपनाने वाले लोग विभिन्न क्षेत्रों में नए रिकॉर्ड स्थापित कर पाए हैं। नीचे दिए सवालों से जानिए कि आप नई राहों पर बढ़कर नए अवसरों के दरवाजे अपने लिए खोलते हैं या आप भी असुरक्षा के चलते नई राहों पर बढऩे से डरते रहते हैं।
1. अपने विभाग के काम क ो करने में आपका रवैया कैसा रहा है?
(अ) तय निर्देशों के अनुरूप ही करना है।
(ब) नए सुझाव भी देते हैं।
(स) पूरी तरह नए तरीके से काम करते हैं।
(द) दोनों तरीकों से करके दिखाते हैं ताकि नए तरीके की बेहतरी साबित कर सकें।
2. मीटिंग में सुधार के सुझाव मांगे जाने पर आप क्या करते हैं?
(अ) सुझाव देते हैं।
(ब) चुप रहते हैं क्योंकि सीनियर्स बुरा मान सकते हैं।
 (स) हम क्यों दें सुझाव?
(द) कहते हैं कि सुधार की जरूरत ही नहीं, सब बेस्ट है।
3.आप किसी नए फील्ड में कॅरियर बनाने के अपने सपने को सच क्यों नहीं कर रहे?
(अ) क्योंकि ज्यादा लोग नहीं गए हैं इस फील्ड में
(ब) ज्यादा स्कोप नहीं है
(स) मेहनत बहुत लगेगी
(द) लोग क्या कहेंगे?
1. (अ) 0 (ब) 3 (स) 1 (द) 5
2. (अ) 5 (ब) 1 (स) 0 (द) 3
3. (अ) 3 (ब) 5 (स) 1 (द) 0
अंक- 9-15- आप नई राहों पर कदम रखने से डरते नहीं हैं। आपको इनसे जुड़ी नई संभावनाएं आकर्षित करती हैं।
5 से 9- कई बार आप नई चीजें करने से डरते हैं। ऐसे में होता यह है कि कोई अच्छा अवसर मिलने के बावजूद आप कदम पीछे खींच लेते हैं।
5 से कम- नई चीजें कीजिए, नए काम अपने हाथ में लीजिए, क्षमताओं का विस्तार होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो