scriptकुछ सावलों के जवाब से जानें क्या आप हैं अहंकारी ?  | What are you proud | Patrika News
एग्‍जाम टिप्‍स एंड ट्रिक्स

कुछ सावलों के जवाब से जानें क्या आप हैं अहंकारी ? 

नीचे दिए सवालों के जवाब देकर जानने की क ोशिश कीजिए कि आपके कॅरियर का विकास सही गति से हो रहा है या फिर इसके आगे ईगो का अवरोधक आ गया है

Jul 14, 2016 / 10:12 pm

विकास गुप्ता

What are you proud

What are you proud

जयपुर। जिस ईगो को लोग अपनी मजबूत पर्सनेलिटी का एक प्रतीक मानकर अपने साथ लिए चलते हैं, वह दरअसल उनका फायदा नहीं नुकसान करती है। ईगो के चलते लोग तो आपसे जुडऩे से बचते ही हैं, साथ ही साथ इसका असर आपके कॅरियर की संभावनाओं पर भी पड़ता है। ईगो के चलतेे आप लोगों से कनेक्ट नहीं कर पाते और टीमवर्क के लिए जरूरी तालमेल नहीं बैठा पाते। इसलिए वर्कप्लेस हो या आम जीवन ईगो को बीच में लाने से बचें। यह आपका एक छद्म आवरण ही है, जो आपको लोगों के साथ जुडऩे से और अपनी क्षमताओं को विस्तार देने से रोके हुए है। नीचे दिए सवालों के जवाब देकर जानने की क ोशिश कीजिए कि आपके कॅरियर का विकास सही गति से हो रहा है या फिर इसके आगे ईगो का अवरोधक आ गया है? 

1. आपको एक प्रोजेक्ट सौंपा गया है। आपको उसमें कुछ दिक्कत आ रही है। हेड से आपकी बनती नहीं है। अब इस दिक्कत के बारे में उससे डिस्कस करेंगे?
(अ) हां, लड़ाई अलग है, काम अलग
(ब) नहीं, चाहे काम खराब हो
(स) नहीं, वह खुद पूछे आकर
(द) पुछवा लेंगे

2.आपको टीम मेंबर्स में काम बांटना है। किसे-किसे काम देंगे?
(अ) जो खुद आकर मांगे
(ब) सभी को काम देंगे
(स) जो मेरी तारीफ करते हैं
(द) उत्कृष्ट लोगों में

3.आपके बॉस ने आपकी किसी गलती पर आपको सार्वजनिक तौर पर डांट दिया है। क्या करेंगे?
(अ) अपनी बात रखेंगे
(ब) बॉस को जलील करेंगे
(स) सबके सामने बुराई करेंगे
(द) असहयोग शुरू करेंगे
1. (अ) 5 (ब) 0 (स) 1 (द) 3
2. (अ) 1 (ब) 5 (स) 0 (द) 3
3. (अ) 5 (ब) 0 (स) 3 (द) 1

अंक- 9-15- आप अपने कामकाज में ईगो को अवरोधक नहीं बनने देते
5 से 9- कई बार आप ईगो के वशीभूत हो जाते हैं।
5 से कम- इतना ज्यादा ईगो पाले रहेंगे तो हर क्षेत्र में दिक्कत ही पेश आएगी। इससे बचिए।

Home / Education News / Exam Tips & Tricks / कुछ सावलों के जवाब से जानें क्या आप हैं अहंकारी ? 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो