scriptSBC आरक्षण पर रोक: आरएएस मुख्य परीक्षा पर भी पड़ेगा असर! | Ban on SBC reservation: RAS Main exam will be affected also | Patrika News

SBC आरक्षण पर रोक: आरएएस मुख्य परीक्षा पर भी पड़ेगा असर!

Published: Dec 13, 2016 09:34:00 am

आयोग की ओर से आरएएस भर्ती 2016 में राज्य सेवा के 334 और अधीनस्थ सेवा के 391 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है

RPSC

RPSC

अजमेर। विशेष पिछड़ा वर्ग (एसबीसी) की पांच जातियों को चार प्रतिशत आरक्षण राजस्थान उच्च न्यायालय की ओर से खारिज किए जाने के बाद राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त भर्ती मुख्य परीक्षा 2016 भी प्रभावित होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 28 -29 जनवरी 2017 को प्रस्तावित मुख्य परीक्षा में एसबीसी के आरक्षित पदों की तुलना में 15 गुना से अधिक अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया गया है।

391 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा प्रस्तावित
आयोग की ओर से आरएएस भर्ती 2016 में राज्य सेवा के 334 और अधीनस्थ सेवा के 391 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। इसमें राज्य और अधीनस्थ सेवाओं में एसबीसी के कुल 28 पद आरक्षित है। आरपीएससी ने आरक्षित पदों की तुलना में 15 गुना करीब 430 से अधिक एसबीसी के अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया है। गत सप्ताह राजस्थान उच्च न्यायालय ने एसबीसी के आरक्षण को रद्द कर दिया है। उच्च न्यायालय के आदेश से आरपीएससी की आरएएस मुख्य परीक्षा भी प्रभावित होगी।

एसआई परीक्षा भी होगी प्रभावित
33 पदों पर हो रही राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2016 में भी एसबीसी के कुल 15 पद आरक्षित हैं। एसबीसी के कुल 3 हजार आठ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। कुल 6 हजार 468 पदों पर होने वाली द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2016 में भी एसबीसी के 253 पद आरक्षित हैं। इसके लिए एसबीसी के 27 हजार 28 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो