script“स्क्राइब की मदद ले सकेंगे दृष्टिहीन, मस्तिष्क पक्षाघात से ग्रस्त कैंडिडेट” | Blind and cerebral palsy candidate can take scribe's help, says UPSC | Patrika News

“स्क्राइब की मदद ले सकेंगे दृष्टिहीन, मस्तिष्क पक्षाघात से ग्रस्त कैंडिडेट”

Published: Jun 21, 2015 04:46:00 pm

दृष्टिहीन और
मस्तिष्क पक्षाघात से ग्रस्त कैंडिडेट सिविल सर्विसेज की परीक्षा के लिए स्क्राइब इस्तेमाल कर पाएंगे

upsc

upsc

नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीएससी) ने दृष्टिहीन, गति विकलांग और मस्तिष्क पक्षाघात से ग्रस्त कैंडिडेट अब अपने सिविल सर्विसेज के प्रारंभिक और मेन (मुख्य) परीक्षा के लिए स्क्राइब (लेखक) इस्तेमाल कर पाएंगे।

इन कैंडिडेट्स को हर घंटे 20 मिनट को अतिरिक्त वक्त (कंपनसेटरी टाइम) दिया जाएगा। सभी कैंडिडेट्स को अपने हाथ से पेपर लिखना जरूरी है, लेकिन दृष्टिहीन, मस्तिष्क पक्षाघात और गति विकलांग लोग अपना पेपर लिखने के लिए स्क्राइब द्वारा लिखवा सकते हैं।

वहीं इन कैंडिडेट्स को इंडियन फोरेस्ट सर्विस एग्जामिनेशन में 60 मिनट का अतिरिक्त वक्त दिया जाएगा। हर घंटे के लिए अतिरिक्त 20 मिनट होंगे। इसका पेपर 3 घंटे का होता है। जिन कैंडिडेट्स की नजर कमजोर है (कम से कम 40 फीसदी), वे भी परीक्षा में लिखने के लिए स्क्राइब की मदद ले सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो