scriptकुछ सवालों के जवाब से जानें क्या खुद पर भरोसा करते हैं आप ? | Do you rely on yourself | Patrika News

कुछ सवालों के जवाब से जानें क्या खुद पर भरोसा करते हैं आप ?

Published: Dec 06, 2016 11:36:00 pm

आत्मविश्वास से भरा शख्स खुद को किसी भी मुश्किल में अकेला नहीं पाता और अपनी समस्याओं का हल खुद ही ढूंढ़ लेता है। 

know yourself

know yourself

जयपुर। अपने आप पर भरोसा रखना किसी भी शख्स के लिए बहुत जरूरी है। आत्मविश्वास से आपको सभी काम बेहतर ढंग से करने की हिम्मत मिलती है। यही वह खासियत है, जिससे आप हर मुश्किल आसानी से पार कर सकते हैं, भले ही किसी को आप पर विश्वास हो या नहीं। ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि आप अतिआत्मविश्वास का शिकार हो जाएं। यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है, लेकिन आत्मविश्वास होना बुरी बात नहीं है।

अगर आपको खुद पर विश्वास नहीं होगा तो आप कभी भी अपना काम दृढ़ता से नहीं कर पाएंगे। दूसरे भी आप पर भरोसा नहीं दिखाएंगे। इससे आपकी सफलता के अवसर कम हो जाएंगे। आत्मविश्वास में कमी आपकी जिंदगी के हर पहलू में झलकेगी। सामने वाला आपकी इस कमी को तुरंत पहचान जाएगा जो आपकी तरक्की के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। आत्मविश्वास से भरा शख्स खुद को किसी भी मुश्किल में अकेला नहीं पाता और अपनी समस्याओं का हल खुद ही ढूंढ़ लेता है। नीचे दिए सवालों से जानिए कि कठिन परिस्थितियों में आत्मविश्वास से लबरेज रहते हैं या नहीं?

1.आपको ऐसा काम दे दिया जाता है जो आपने पहले नहीं किया। आप क्या करेंगे?
(अ) उसे लेने से मना कर देंगे
(ब) काम को ले लेंगे
(स) कोई बहाना बनाएंगे
(द) किसी और पर डाल देंगे
2.आपको एक दिन के लिए टीम संभालने को दी जाती है तो आप क्या करेंगे?
(अ) उस दिन छुट्टी ले लेंगे
(ब) मना कर देंगे
(स) घबरा जाएंगे
(द) जिम्मेदारी उठाएंगे
3.किसी काम में असफल होने पर क्या करते हैं?
(अ) आगे से वह काम नहीं करते
(ब) सबसे नजरें चुराते हैं
(स) हिम्मत नहीं हारते
(द) दूसरों की गलती बताते हैं
1. (अ) 0 (ब) 5 (स) 3 (द) 1
2. (अ) 0 (ब) 1 (स) 3 (द) 5
3. (अ) 1 (ब) 3 (स) 5 (द) 0
अंक- 9-15- आप अपने आप पर पूरा भरोसा करते हैं।
5 से 9- कई बार आत्मविश्वास की कमी झलकती है।
5 से कम- खुद पर भरोसा रखें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो