scriptअमित शाह दो विशाल सभाओं को करेंगे सम्बोधित | Amit Shah to address two major rallies | Patrika News
फर्रुखाबाद

अमित शाह दो विशाल सभाओं को करेंगे सम्बोधित

गुरूवार को एक होटल में भाजपा के युवा नेता जीतेन्द्र सिंह के जिले के सभी कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन किया.

फर्रुखाबादSep 22, 2016 / 07:24 pm

Abhishek Gupta

Amit Shah

Amit Shah

फर्रुखाबाद. गुरूवार को एक होटल में भाजपा के युवा नेता जीतेन्द्र सिंह के जिले के सभी कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि कानपुर क्षेत्र के उपाध्यक्ष विकास दुबे को बनाया गया। इस बैठक में सभी ब्लाकों के बूथ, सेक्टर और मण्डल अध्यक्ष् शामिल हुए और अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा के सदस्यों के बारे में जानकारी दी। विकास दुबे ने कहा की जिस क्षेत्र में जिला पदाधिकारियो की बैठक नहीं हो पाई है उस क्षेत्र में दोबारा बैठकों का आयोजन होना अति आवश्यक है क्योंकि जब पूरे जिले की समीक्षा हो जाएगी तो प्रदेश नेतत्व पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह दो-दो विधानसभाओं को मिलाकर एक जन सभा करेंगे। इसलिए जिले में चार विधान सभाए हैं। 

हर विधान सभा में सभी सदस्य कार्य शील होने चाहिए। इन दो सम्मेलनों में राष्टीय अध्यक्ष के साथ केंद्र सरकार के एक मंत्री भी शामिल होंगे जो केंद्र द्वारा दिए जाने वाला पैसा जनता पर खर्च हो रहा है या नहीं इस पर भी चर्चा करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, प्रांशु दत्त द्विवेदी, विजय गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, प्रबल त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

भाजपा सम्मेलन में ही कर सकती चारों उम्मीदवारों की घोषणा
जिस प्रकार भाजपा चारों विधान सभाओं में दो सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है।उससे यह मालुम होता है कि भाजपा का प्रदेश नेतृत्व जिले में अपने चारों विधानसभाओं में प्रत्याशी घोषित कर सकती है। क्योकि जिले में इस वक्त जो चल रहा है ऐसा मालूम हो रहा है कि जो भी भाजपा का बड़ा पदाधिकारी फर्रुखाबाद में बैठक का आयोजन करता है। उसमें कोई न कोई जानकारी प्रदेश संग़ठन को भेज रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो