गुरुवार की रात बेटे ने अपने पिता के शरीर में तीन गोलिया मारी और माँ के साथ थाने जाकर अपना गुनाह कबूल कर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी.
फर्रुखाबाद. जिले के थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव इमादपुर थमरई में गुरुवार की रात बेटे ने अपने पिता के शरीर में तीन गोलिया मारी और माँ के साथ थाने जाकर अपना गुनाह कबूल कर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इमादपुर के रहने बाले आत्माराम पुत्र रतीराम गाड़ी चलाकर घर का खर्चा चलता था और कभी-कभी कई रात अपने घर नहीं पहुँच पाता था।
गुरुवार को वह गाड़ी लेकर अपने घर से निकला और रास्ते में उसकी गाड़ी खराब हो गई। जिस कारण वह घर बापस आ गया।करीब रात 12 बजे घर के अंदर जाते ही उसने अपनी पत्नी को अपने पिता के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया जिससे वह आग बबूला हो गया।उसने घर में रखे देसी तमंचे से जान से मारने के लिए अपने पिता पर तीन गोली चलाई।
उसने पहले पूरी घटना अपनी माँ को सुनाई उसके बाद पिता को वही छोड़कर थाने अपनी माँ के साथ चला गया। पुलिस ने जानकारी मिलते ही पहले उस पिता को कायमगंज अस्पताल भेज दिया। वहां से उसको फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन सर्जन न होने की वजह से उसे दूसरे अस्पताल रिफर कर दिया गया। जहाँ पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया की पत्नी के साथ अपने पिता के अवैध सम्बन्धों के चलते उसने गोली मारी है। पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है।