scriptबारिश के मौसम में ट्रेंडी फैब्रिक | Check out this trendy monsoon fashion clothes | Patrika News

बारिश के मौसम में ट्रेंडी फैब्रिक

Published: Jul 16, 2017 11:51:00 am

ट्रेंड अलर्ट : डेनिम के अलावा आजमाए जा सकते हैं कॉटन, शैम्ब्रे और क्रेप।

fashion

fashion

मानसून रंगों के साथ सही फैब्रिक का चुनाव करने में लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में उनका फोकस बारिश में भीगने से बचने, कंफर्टेबल रहने और ट्रेंडी दिखने पर होता है। डेनिम के अलावा आप कॉटन, शैम्ब्रे, रेयॉन, पॉलिस्टर और क्रेप जैसे फैब्रिक को चुन सकती हैं।

कॉटन कुर्ती

यदि आप चाहती हैं कि भीगने पर परिधान आपके शरीर से चिपके नहीं तो आपके लिए कॉटन सबसे अच्छा परिधान हो सकता है। मानसून में इसे ट्रेंडी दिखाने के लिए आप पॉप कलर्स का इस्तेमाल करें। नीले रंग के बेस के साथ ऑरेन्ज डिजिटल प्रिंट आपकी कुर्ती को अलग ही लुक देगा। इसे आप यदि नी-लैंथ का रख रही हैं तो दोनों ओर डीप स्लिट दें। आप चाहें तो इसके साथ कॉटन जैकेट भी पहन सकती हैं।

हल्का-फुल्का यानी ईजी-ब्रीजी फैब्रिक पसंद है तो क्रेप आजमाए। इसका बना क्रॉप टॉप मानसून खास लुक देगा। इसका फ्लोरल डिजाइन ट्रेंड में है।

रेयॉन जंपसूट

जंपसूट बारिश में सबसे अच्छा परिधान है। लेकिन डेनिम की समस्या है कि इसमें हवा शरीर तक नहीं पहुंचती। इसके लिए आप रेयॉन जंपसूट को आजमा सकती हैं। इसे ट्रेंडी दिखाने के लिए आप स्लैश पॉकेट और हॉल्टर नेकलाइन के साथ इसे डिजाइन करवाएं और अपनी वार्डरोब में शामिल करें।

डेनिम, कॉटन, रेयॉन क्रेप के अलावा आपके पास पॉलिस्टर व शैम्ब्रे के विकल्प भी मौजूद हैं। ये आपको फैशनेबल तो दिखाएंगे, लेकिन भीगने पर स्किन से चिपकेंगे भी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो