script

रक्षाबंधनः ये है राखी बांधने का मुहूर्त, भाई की राशि अनुसार चुनें राखी का रंग

Published: Aug 20, 2016 02:15:00 pm

18 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर सिंहासन गौरी योग बन रहा है, जानें किस राशि के लोगों को कौनसे रंग की राखी बांधे

rakhi

rakhi

इस बार 18 अगस्त को मनाया जाने वाले रक्षाबंधन पर्व पर सिंहासन गौरी योग बन रहा है। साथ ही इस दिन भद्रा भी सूर्योदय से पहले सुबह 3.51 बजे ही समाप्त हो जाएगी। इसके अतिरिक्त इस बार पूर्णिमा गुरुवार को आने के कारण रक्षाबंधन विशेष महत्वपूर्ण तथा सौभाग्यदायी बन गया है।

राखी बांधने का मुहूर्त
इस बार पूरे दिन शुभ संयोगों के चलते बहनें किसी भी समय भाई को राखी बांध सकेंगी परन्तु दोपहर 2.56 बजे तक का मुहूर्त राखी बांधने के लिए सर्वोत्तम हैं। साथ ही इस दिन यदि बहनें अपने भाईयों को उनकी राशि अनुसार राखी बांधेंगी तो इससे भाईयों के सौभाग्य में वृद्धि होगी तथा भाई-बहन दोनों के लिए सौभाग्य के द्वार खुलेंगे। आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन पर किस राशि के अनुसार किस रंग की राखी बांधी जानी चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आपके भाई की राशि मेष है, तो उन्हें लाल रंग की राखी बांधें…..

राशि के अनुसार किस रंग की राखी बांधे
मेष –
लाल, केसरिया व पीली राखी बांधना शुभ रहेगा। केसर का तिलक लगाएं तथा पीले रंग का वस्त्र या रूमाल उपहार करें।
वृषभ – इस राशि वाले भाईयों को नीले रंग की अथवा चांदी की राखी बांधे। माथे पर रोली का टीका लगाना तथा सफेद रूमाल भेंट करना शुभ रहेगा।
मिथुन – हरे रंग तथा चंदन से निर्मित राखी सौभाग्यशाली रहेगी। हल्दी का तिलक लगाना और गहरे हरे रंग का रूमाल भेंट करना गुड लक लाएगा।
कर्क – सफेद रेशमी धागे व मोती से निर्मित राखी बांधे। चंदन का तिलक लगाना अच्छा रहेगा तथा क्रीम कलर या हल्के पीले रंग का रूमाल भेंट दें।
सिंह – केसरिया, लाल व गुलाबी रंग की राखी शुभ रहेगी। सिर पर हल्दी मिश्रित रोली के तिलक लगाएं। गुलाबी या हरे रंग का रूमाल भाई को भेंट करें।
कन्या – सफेद रेशमी या हरे रंग की राखी बांधें। हल्दी व चंदन के मिश्रण से ललाट पर तिलक लगाएं। सफेद या ग्रे रंग का रूमाल भेंट करें।
तुला – जामुनी या फीरोजी रंग की राखी शुभ रहेगी। केसर का तिलक कर सफेद रंग का रूमाल उपहार में दें।
वृश्चिक – लाल रंग तथा मोती युक्त राखी बांधें। रोली का तिलक लगाना एवं क्रीम कलर का रूमाल उपहार करना शुभ रहेगा।
धनु – पीले रेशमी रंग तथा चंदन की राखी बांधे। हल्दी व कुमकुम का तिलक करें। रूमाल सुर्ख लाल रंग का भेंट करें।
मकर – गहरे रंगों की राखी शुभ रहेगी। भाई को केसर का तिलक लगाएं तथा सफेद रंग का रुमाल भेंट दें।
कुंभ – रुद्राक्ष से निर्मित राखी सौभाग्यशाली रहेगी। हल्दी का तिलक लगाएं व आसमानी नीला या फीरोजी रंग का रूमाल भेंट दें।
मीन – पीले या सफेद रंग की राखी बांधें। हल्दी का तिलक लगाकर सफेद रूमाल भेंट करना शुभ होगा।


ट्रेंडिंग वीडियो