scriptआम बजट से पहले वित्त मंत्रालय ने मांगी Twitter पर लोगों की राय | Finance Ministry asking people before Budget 2016-17 | Patrika News

आम बजट से पहले वित्त मंत्रालय ने मांगी Twitter पर लोगों की राय

Published: Feb 12, 2016 10:32:00 am

आप वित्त मंत्रालय के आधिकारिक Twitter अकाउंट पर जाकर मतदान में भाग ले सकते हैं

Minister for Finance arun jaitely

Minister for Finance arun jaitely

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2016-17 का बजट किस तबके के विकास पर केंद्रित होना चाहिए इस सवाल को लेकर वित्त मंत्रालय ने आम बजट से पहले Twitter पर आमजन की राय मांगी है। Twitter पर लोग अगले छह दिन तक वित्त मंत्रालय के आधिकारिक Twitter अकाउंट पर जाकर मतदान में भाग ले सकते हैं।

वित्त मंत्रालय ने लोगों से पूछा है कि आगामी बजट किसानों, मध्यम वर्ग के लोगों, महिलाओं या वंचित तबकों में से किस पर केंद्रित होना चाहिए। अपनी तरह की इस अनूठी पहल में Twitter का इस्तेमाल करने वाले लोग मतदान कर सकते हैं।

लोग वोट डालकर अपनी राय दे सकते हैं कि आगामी बजट उपरोक्त किस मुद्दे पर केंद्रित होना चाहिए। मंत्रालय इस बारे में भी लोगों की राय जानना चाहता है कि आगामी बजट में कृषि, उद्योग या सेवा में से किस क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाए। वित्त मंत्री अरुण जेटली 29 फरवरी को संसद में आम बजट पेश करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो