scriptइन टिप्स की मदद से बचाएं अपना इनकम टैक्स | Last minute tips to save Tax on your income | Patrika News

इन टिप्स की मदद से बचाएं अपना इनकम टैक्स

Published: Mar 25, 2015 12:20:00 pm

टैक्स रिटर्न भरने की
अंतिम तारीख है 31 मार्च, उससे पहले इस तरह बचा सकते हैं अपना टैक्स

commercial department

commercial department

नई दिल्ली। इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 मार्च है और अगर आप इन अतिंम क्षणों में टैक्स में बचत करने के कुछ उपाय ढूंढ रहें हैं तो यह 10 स्कीम्स आपके बड़े काम की हैं। इनमें निवेश करने पर आपको टैक्स में छूट मिलती है।

1. अगर आप इंटरनेट बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं तो अपने सेविंग्स अकाउंट से कुछ फंड पांच साल के लिए टैक्स सेवर फिक्स्ड डिपॉजिट में ट्रांसफर कर दीजिए। इस एफडी की रसीद आपके ईमेल आईडी पर आपको प्राप्त हो जाएगी। इस रसीद को आप टैक्स में छूट के लिए इस्तमेमाल कर 80सी के तहत 1.5 लाख रूपए तक की छूट पा सकते हैं, हालांकि इसकी मेच्यॉरिटी पर टैक्स में कोई छूट का लाभ नहीं मिलता।

2. अगर आप ज्यादा जोखिम नहीं उठाना चाहते तो पीपीएफ बेहतर विकल्प है। कुछ बैंक ऑनलाइन पब्लिक प्रोविडेंट फंड खोलने की सुविधा देते हैं। इसमें भी आप 80सी के तहत 1.5 लाख रूपए तक का कर लाभ उठा सकते हैं। इस अकाउंट को खोलने में कुछ पेपर वर्क करना पड़ सकता है, लेकिन अगले वित्तीय वर्ष से एनपीएस 50000 रूपए का एक अतिरिक्त टैक्स ब्रेकअप ऑफर करेगा।

3. इसके अलावा राजीव गांधी इक्विटी सेविंग स्कीम के तहत पहली बार निवेश करने पर टैक्स में छूट मिलती है। इसमें ज्यादा से ज्यादा 50000 रूपए तक निवेश कर सकते हैं और इस पर पहली बार 25000 रूपए की टैक्स छूट मिलती है। 12 लाख रूपए सालाना तक कमाई करने वाला व्यक्ति इसमें निवेश कर सकता है।

4. अगर आप रिस्क ले सकते हैं तो इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसमें रिकरिंग पेमेंट्स की जरूरत नहीं होती। अगर आपका केवाईसी अच्छा है तो इसमें ऑनलाइन निवेश किया जा सकता है। इसमें भी 80सी के तहत 1.5 लाख रूपए तक की छूट मिलती है और मेच्यॉरिटी पर भी टैक्स में छूट मिलती है।

5. पीपीएफ और सुकन्या समृदि्ध योजना के लिए टैक्स नियम एक से हैं। दोनों में ही सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रूपए तक की छूट मिलती है। फर्क केवल इतना है तक पीपीएफ में वर्तमान में 8.7 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है, जबकि सुकन्या समृदि्ध योजना में ब्याज दर 9.1 फीसदी है। पीपीएफ में लॉक इन पीरियड 15 साल है, वहीं सुकन्या समृदि्ध योजना में लॉक इन पीरियड लड़की की उम्र 21 साल होने तक है।

6. वॉलंटरी प्रोविडेंट फंड में कर्मचारी स्वेच्छ से अंशदान कर सकते हैं। इस पर ईपीएफ के जितना ही ब्याज मिलता है, लेकिन मेच्यॉरिटी पर टैक्स में छूट मिलती है।

7. टर्म इंश्यॉरेंस में खर्च काम होता है और कवर बड़ा मिलता है। साथ ही इस पर 80सी के तहत 1.5 लाख रूपए तक की छूट और मेच्यॉरिटी पर टैक्स छूट मिलती है। इसे ऑनलाइन खरीदने की प्रक्रिया भी क ाफी आसान है।

8. सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम में 9.2 प्रतिशत ब्याज दर मिलता है, वहीं इस पर टैक्स छूट भी मिलती है। इसमें निवेश की अधिकतम सीमा 15 लाख रूपए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो