scriptभारत की अदिति का ब्रिटेन में जलवा, रचा इतिहास | Aditi Chauhan first Indian to win asian woman footballer of the year | Patrika News

भारत की अदिति का ब्रिटेन में जलवा, रचा इतिहास

Published: Nov 21, 2015 02:48:00 pm

अदिति चौहान को लंदन में तीसरे एशियाई फुटबाल अवार्ड में एशियन फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया।

aditi chauhan

aditi chauhan

लंदन। दिल्ली की अदिति चौहान ने लंदन में तीसरे एशियाई फुटबाल अवार्ड में पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। इस अवार्ड समारोह में अदिति को एशियन फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया। दिल्ली की रहने वाली अदिति खेल प्रबंधन में स्नात्कोत्तर की डिग्री के लिए दो साल पहले लाफबोरो यूनिवर्सिटी गई थी। यूनिर्विसिटी की ओर से खेलने के दौरान ही वेस्ट हैम की गोलकीङ्क्षपग कोच जूलियन की उन पर नजर पड़ी और उन्हें आगे आने का मौका मिला।

अदिति वेस्ट हैम के इंग्लिश प्रीमियर क्लब में यूनाइटेड लेडीज टीम के लिये खेलती हैं। वह भारत की पहली महिला फुटबालर हैं जिनके साथ इंग्लैंड के इस शीर्ष क्लब ने करार किया है। अदिति ने इस पुरस्कार के लिये वेस्ट हैम और अपने परिवार को खासतौर पर धन्यवाद दिया है। यह पुरस्कार इंग्लिश फुटबाल संघ(एफए) और एशियन फुटबाल की ओर से फुटबाल में ब्रिटिश एशियाई नागरिकों के योगदान के लिए दिया जाता है। 

अदिति एशियाई और दक्षिण एशियाई फुटबाल संघ (सैफ) चैंपियनशिप में भी भारत का नेतृत्व कर चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में सैफ महिला कप में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो