script75 की उम्र में महान फुटबालर पेले ने की तीसरी शादी | Brazil legend Pele marries for a third time at small ceremony in Sao Paulo | Patrika News

75 की उम्र में महान फुटबालर पेले ने की तीसरी शादी

Published: Jul 11, 2016 02:55:00 pm

ब्राजील को तीन बार विश्व चैंपियन बना चुके महान फुटबॉलर पेले ने 75 वर्ष की उम्र में तीसरी बार विवाह रचाया है

Pele and Marcia Cibele Aoki

Pele and Marcia Cibele Aoki

साओ पाउलो। ब्राजील को तीन बार विश्व चैंपियन बना चुके महान फुटबॉलर पेले ने 75 वर्ष की उम्र में तीसरी बार विवाह रचाया है। पेले पिछले छह साल से अपनी प्रेमिका रही मार्सिया सिबेले आओकी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। पेले और आओकी 1980 के दशक में न्यूयार्क में मिले थे लेकिन 2010 में साओ पाउलो में एक एलेवेटर पर फिर से मुलाकात के बाद वे एक दूसरे के करीब आए।

आओकी अभी 42 वर्ष की है और व्यवसायी है। वह 2012 से ही पेले के साथ सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखती रही हैं। यही नहीं हाल के वर्षों में जब पेले को अस्पताल जाना पड़ा तब भी आओकी उनके साथ रही। पेले ने कहा, ‘इस बार उन्हें जीवनभर के लिए सच्चा प्यार मिल गया है।’ इससे पहले पेले दो बार शादी कर चुके हैं जिनसे उन्हें पांच बच्चे हैं।

पेले को दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में 1363 मैच खेले और 1281 गोल किए। इसमें से 91 गोल उन्होंने ब्राजील की तरफ से किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो