scriptफुटबाल स्टार ने कोकीन के लिए स्वर्ण पदक बेचा | Football star sells gold medal to buy cocaine | Patrika News

फुटबाल स्टार ने कोकीन के लिए स्वर्ण पदक बेचा

Published: Apr 19, 2015 06:16:00 pm

सीजर ने स्वीकार
किया है कि मार्सेली के लिए 1970 के दशक में खेलने के दौरान उन्हें कोकीन की लत लगी
थी

रियो डी जेनेरियो। ब्राजील की फुटबाल विश्व विजेता टीम के सदस्य रहे पाउलो सीजर ने स्वीकार किया है कि उन्होंने कोकीन खरीदने के लिए अपना स्वर्ण पदक बेच दिया है। सीजर 1970 में विश्व खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं।

ाीजर ने शनिवार को अपना पदक बेचने पर अफसोस जाहिर किया। सीजर (65) बोटाफोगो, फ्लामेंगो, फ्लूमिनेंसी, ग्रेमियो, वास्को दे गामा और कोरिंथियंस जैसे क्लबों के लिए खेल चुके हैं। सीजर ने स्वीकार किया है कि मार्सेली के लिए 1970 के दशक में खेलने के दौरान उन्हें कोकीन की लत लगी थी।

ट्रेंडिंग वीडियो