scriptआईएसएल फुटबॉल में कोलकाता को पहली शिकस्त देकर मुंबई चोटी पर | Indian Super League : Mumbai City Fc Scored First Season Win On Atletico De Kolkata And Get First Place | Patrika News
Uncategorized

आईएसएल फुटबॉल में कोलकाता को पहली शिकस्त देकर मुंबई चोटी पर

उरुग्वे के फारवर्ड डिएगो फोर्लान के 79वें मिनट में किए गए शानदार गोल के दम पर मुंबई सिटी एफसी ने जीता मैच।

Oct 25, 2016 / 09:59 pm

Kuldeep

Mumbai City Get First Place after win

Indian Super League : Mumbai City Fc Scored First Season Win On Atletico De Kolkata And Get First Place

कोलकाता। उरुग्वे के फारवर्ड डिएगो फोर्लान के 79वें मिनट में किए गए शानदार गोल के दम पर मुंबई सिटी एफसी ने अब तक अपराजेय रही एटलेटिको डी कोलकाता को मंगलवार को उसी के घरेलू मैदान रबींद्र सरोवर स्टेडियम में हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे सत्र में पहली हार का स्वाद चखाया और तालिका में चोटी का स्थान हासिल कर लिया।

मुंबई के खिलाफ अपना अपराजेय क्रम बरकरार रखने के इरादे से उतरी कोलकाता टीम ने घरेलू दर्शकों के अपार समर्थन के बीच जोरदार खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि उसे मुंबई की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में सफलता नहीं मिली और दोनों ही टीमों ने कड़ी टक्कर के बीच पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर समाप्त किया।

दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों को गोल करने के कई अवसर मिले। मैच जब ड्रा की तरफ बढ़ रहा था, तभी 79वें मिनट में फोर्लान को अवसर मिल गया जब हैती के स्टार फुटबालर सोनी नोर्डे के शानदार क्रास पर उन्होंने जोरदार प्रहार कर गोल कर दिया। कोलकाता की यह छह मैचों में पहली हार थी जबकि मुंबई की यह सात मैचों में तीसरी जीत थी। मुंबई 11 अंकों के साथ पहले जबकि कोलकाता नौ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया।

Home / Uncategorized / आईएसएल फुटबॉल में कोलकाता को पहली शिकस्त देकर मुंबई चोटी पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो