पेरिस। दिमित्री के सामने आ जाने के कारण रोनाल्डो का घुटना बुरी तरह जख्मी हो गया। वे दर्द से कराह उठे, वहीं बैठ गए। उठते ही नहीं बना। काफी कोशिश की गई, लेकिन चल नहीं पाए। समर्थक भी निराश हो चले थे किसी को उम्मीद ही नहीं थी कि ऐसा भी कुछ हो सकता है।
दर्द से कराहते रोनाल्डो को स्ट्रेचर पर मैदान के बाहर लाया गया। उनके चेहरे पर दर्द से ज्यादा मैदान से बाहर होने की पीड़ा साफ नजर आ रही थी। वे खुद को असहाय महसूस कर रहे थे। 2004 के फाइनल में पुर्तगाल ग्रीस के हाथों पराजित हो चुका था, तब रोनाल्डो ने भगवान से दूसरा मौका मांगा था। उन्हें यह मौका हाथ से जाता नजर आ रहा था।
लेकिन एक्स्ट्रा टाइम में उन्होंने गजब का उत्साह दिखाया। जीत का जुनून इस कदर हावी हुआ कि साइड लाइन पर जाकर साथियों का उत्साह बढ़ाने लगे और एडर ने गोल पोस्ट में जीत जड़ दी।
यू रो कप के फाइनल में रोनाल्डो ने लीडरशिप की नई परिभाषा गढ़ी।
घुटने पर चोट के कारण मैदान से बाहर हो गए।
…दर्द और पीड़ा इतनी कि आंखों से आंसू बह निकले।
पैर बुरी तरह सूज चुका था, लौटना संभव नहीं था।
…एक्स्ट्रा टाइम में खड़े हुए। लगड़ी टांग से जा पहुंचे साइड लाइन पर।
साथियों को चीयर कर खींच लाए पुर्तगाल की सबसे बड़ी जीत
रोनाल्डो का क्लब रिकॉर्ड
93 गोल सबसे ज्यादा चैंपियंस लीग में दागे हैं
364 गोल रियल मैड्रिड की ओर से किए हैं
131 गोल सबसे ज्यादा यूएफा के सभी तरह की प्रतियोगिताओं में किए हैं
यूरो कप में रोनाल्डो
45 शॉट सबसे ज्यादा लगाए
03 गोल, 3 असिस्ट किए
09 गोल यूरो कप में सर्वाधिक गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की
21 मैच सबसे ज्यादा यूरो कप में खेल चुके हैं
‘इसका मुझे वर्षों से इंतजार था। मैंने ईश्वर से दूसरा मौका मांगा था। यह मेरी जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा है। मुझे यकीन था की हम चैंपियन बनेंगे।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
कोपा कप में यहीं चूके मेसी
कोपा अमरीका कप में महान फुटबॉलर लियोनल मेसी यहीं चूक गए। वे मैच क्या हारे, मन हार गए, संन्यास ले लिया। रोनाल्डो ने मैच के बाहर होने के बाद भी उम्मीद नहीं छोड़ी। लीडर में भरे जीत के जुनून ने पुर्तगाल के नसीब में सबसे बड़ी जीत रख दी।