script

ISL Auction: फुटबालर सुनील छेत्री और लिंगदोह बने करोड़पति

Published: Jul 10, 2015 03:26:00 pm

विराट कोहली की एफसी गोवा और सचिन तेंदुलकर की केरला मास्टरब्लास्टर ने एक भी खिलाड़ी को नहीं खरीदा

ISL auction

ISL auction

मुम्बई। भारत की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री 1.20 करोड़ रूपये की भारी भरकम राशि के साथ 2015 इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के लिए मुम्बई सिटी एफसी के साथ जुड़ गए हैं। यहां शुक्रवार को जारी नीलामी में चार बार के एआईएफएफ प्लेअर आफ द इअर छेत्री की आधार कीमत 80 लाख रूपये थी। इस खिलाड़ी ने भारत के लिए 87 मैच खेले हैं और 50 गोल किए हैं। आईएसएल के दूसरे संस्करण का आगाज तीन अक्टूबर से होगा।

Sunil Chhetri

छेत्री के अलावा मिडफील्डर इग्युनसन लिंगदोह की आधार कीमत 27.5 लाख रूपये थी और उनको एफसी पुणे सिटी ने 1.05 करोड़ रूपये में हासिल किया। इसी तरह डिफेंडर एनास एदाथोदिका को दिल्ली डायनामोज ने 41 लाख रूपये में हासिल किया। उनकी आधारत कीमत 40 लाख रूपये थी।

Thoi Singh

बेंगलुरू एफस के मिडफील्डर थोई सिंह की आधार कीमत 39 लाख थी और उन्हें चेन्नयिन एफसी ने 86 लाख में अपने साथ जोड़ा। आईलीग क्लब रॉयल वाहिंगदोह के मिडफील्डर जैकीचंद सिंह को पुणे सिटी एफसी ने 45 लाख में अपने साथ किया। उनकी आधार कीमत 20 लाख रूपये थी।

Eugeneson lyngdoh

रिनो एंटो ने सबको पछाड़ा
वहीं रिनो एंटो की कीमत ने सबको हैरान कर दिया। एंटो को आईएसएल के पहले विजेता एटलेटिको डी कोलकाता ने 90 लाख रूपये में खरीदा। उनकी बेस प्राइस केवल 17 लाख रूपये थी। इस बोली के दौरान 10 खिलाडियों पर कुल 7.22 करोड़ रूपये खर्च हुए। विराट कोहली की एफसी गोवा और सचिन तेंदुलकर की केरला मास्टरब्लास्टर ने एक भी खिलाड़ी को नहीं खरीदा।

Jackichand Singh

ट्रेंडिंग वीडियो