scriptक्रिस्टियानो रोनाल्डो की ये 5 खास बातें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान | Know, These Five secret about Cristiano Ronaldo life | Patrika News

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की ये 5 खास बातें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Published: Jul 12, 2016 01:57:00 pm

पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान और स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैदान पर जितने अच्छे खिलाड़ी हैं असल जिंदगी में उतने ही इंच्छे इंसान भी हैं

Cristiano Ronaldo

Cristiano Ronaldo

नई दिल्ली। पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान और स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैदान पर जितने अच्छे खिलाड़ी हैं असल जिंदगी में उतने ही इंच्छे इंसान भी हैं। उनकी इन अच्छाइयों को जानकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। जानिए पांच चौंकाने वाली बातें…

1-तो इसलिए टैटू नहीं बनवाते रोनाल्डो
मौजूदा समय में स्टार खिलाडिय़ों के शरीर पर तरह-तरह के टैटू देखे जा रहे हैं। डेविड बेकहम, लियोनल मेस्सी और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाडिय़ों के शरीर जहां टैटू से पटे पड़े हैं वहीं रोनाल्डो ने कभी टैटू नहीं कराया और कराना चाहते हैं। इसका कारण जानकर आप रोनाल्डो के और बड़े फैन हो जाएंगे। रोनाल्डो टैटू इसलिए नहीं कराते हैं क्योंकि वो लगातार ब्लड डोनेट करते हैं। वो साल में दो बार ब्लड डोनेट करते हैं और इसी के चलते टैटू से दूरी बनाए हुए हैं।

2-सिगरेट, शराब को छूते तक नहीं
पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो सिगरेट और शराब का सेवन नहीं करते हैं। रोनाल्डो के पिता की मृत्यु अधिक शराब के सेवन से हुई थी। यही कारण है कि रोनाल्डो शराब और सिगरेट से दूर रहते हैं। रोनाल्डो को फिटनेस और फुटबॉल से बहुत प्यार है।

3- आदर्श बॉडी के मालिक हैं रोनाल्डो
रोनाल्डो देखने में पतले-दुबले बिल्कुल नहीं लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके शरीर में महज 10 फीसदी ही फैट है। नॉर्मल कैटवॉक करने वाली मॉडल्स के शरीर में भी 13.8 फीसदी फैट होता है।

4- बचपन में लोग बोलते थे ‘क्राई-बेबी’
बचपन में रोनाल्डो को लोग ‘क्राई बेबी’ बोलते थे। रोनाल्डो की मां डोलॉर्स एवीरो की माने तो, ‘जब वो स्कूल से घर आता था तो मैं उसे होमवर्क करने के लिए कहती थी, वो बोलता था कि उसके पास कोई होमवर्क नहीं है। इसके बाद मैं डिनर बनाती थी और वो खिड़की से भाग जाता था। वो रोता था जब खुद पास हो जाता था लेकिन उसके दोस्तों के अच्छे नंबर नहीं आते थे। लोग उसे क्राई बेबी या लिटिल बी बोलते थे क्योंकि कोई उसको पकड़ नहीं पाता था।’

5- रोनाल्डो बनाम मेस्सी
रोनाल्डो और लियोनल मेस्सी में बेहतर कौन? इस पर लंबे समय से बहस चल रही है। इन दोनों को लेकर एक मजेदार फैक्ट भी है। रोनाल्डो का जन्मदिन 5 फरवरी 1985 है और लियोनल मेस्सी का 24 जून 1987 है। इन दोनों के बीच 869 दिनों का अंतर है। क्रिस्टियानो के बेटे क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर का बर्थडे 17 जून 2010 और मेस्सी के बेटे थिआगो मेस्सी का बर्थडे 2 नंवबर 2012 है। इन दोनों के बीच भी 869 दिनों का अंतर ही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो