scriptपुर्तगाल ने रियो ओलम्पिक फुटबाल टीम का किया ऐलान | Tiago Ilori named in Portugal squad for 2016 Olympics in Rio de Janeiro | Patrika News

पुर्तगाल ने रियो ओलम्पिक फुटबाल टीम का किया ऐलान

Published: Jul 15, 2016 08:26:00 pm

इस टीम में फ्रांस में आयोजित हुए यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप-2016 का खिताब जीतने वाली राष्ट्रीय दल के छह खिलाड़ी शामिल नहीं है

Portugal

Portugal

रियो डी जेनेरियो। पुर्तगाल ने रियो ओलम्पिक-2016 के लिए अपनी फुटबाल टीम की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस टीम में फ्रांस में आयोजित हुए यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप-2016 का खिताब जीतने वाली राष्ट्रीय दल के छह खिलाड़ी शामिल नहीं है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस दल से रेनातो सांचेज, राफेल गुएरेरो, आंद्रे गोमेज, जोआओ मारियो, विलियम कार्वाल्हो और राफा सिल्वा का नाम शामिल वहीं है।

पुर्तगाल की फुटबाल टीम की घोषणा गुरुवार को हुई थी। यूरो कप खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली पुर्तगाल टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम फ्रांस को मात दी थी। कोच रुई जॉर्ज की 17 सदस्यीय खिलाडिय़ों की सूची में पुर्तगाल के लिए पिछले साल यूरो अंडर-21 अभियान में हिस्सा लेने वाली टीम के सात खिलाड़ी शामिल है। इस टूर्नामेंट में टीम उपविजेता रही थी।

रियो ओलम्पिक फुटबाल टूर्नामेंट में पुर्तगाल का पहला मुकाबला चार अगस्त को अर्जेटीना से होगा। यूरो कप में पुर्तगाल की टीम को चैंपियन बनाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस टीम का हिस्सा नहीं है। यूरो कप में पुर्तगाली कप्तान ने अपने दमदार खेल से अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। हालांकि फाइनल में मुकाबले में चोटिल होने की वजह से उन्हें दो बार मैदान से बाहर जाना पड़ा था।

पुर्तगाल टीम :

गोलकीपर : ब्रूनो वारेला (विटोरिया एफसी), जोएल पेरेरा (मैनचेस्टर युनाइटेड)

डिफेंडर : एडगार ई (विलारियल), रिकाडरे एस्गाइयो (स्पोर्टिग), तियागो इलोरी (लीवरपूल), तोबियास फिगुएइरेडो (सीडी नेक्शनल)

मिडफील्डर : आंद्रेस मार्टिन्स (स्पोर्टिग), ब्रूनो फर्नाडिस (उडिनेसे काल्सियो), फाबियो स्टुरगेओन (बेलेन्सेस), फ्रांसिस्को रामोस (जीडी चावेस), सर्गियो ओलिविएरा (एफसी पोटरे), तियागो सिल्वा (सीडी फेरेंसे), तोमास पोडस्तावास्की (एफसी पोटरे)

फारवर्ड : कार्लोस माने (स्पोर्टिग), गोनसालो पेसिएनसिया (एफसी पोटरे), नुनो सांतोस (विटोरिया), साल्वादोर एग्रा (नेक्शनल)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो