scriptअज्ञात वाहन की टक्कर से 2 साइकिल सवार युवकों की मौत | Gariaband: Unknow vehicle hit 2 bicycle Riders, dead | Patrika News

अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 साइकिल सवार युवकों की मौत

locationगरियाबंदPublished: Oct 23, 2016 12:12:00 am

Submitted by:

deepak dilliwar

शनिवार की दोपहर एक अज्ञात वाहन ने दो साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते दो साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

2 youn man dead in road accident

2 youn man dead in road accident

गरियाबंद/देवभोग. शनिवार की दोपहर एक अज्ञात वाहन ने दो साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते दो साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबध्द कर जांच प्रकरण में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर नारद पिता लधीराम मांझी(40) और मदन पिता सयतूराम मांझी(28) देवभोग की ओर से अपने गांव केन्दुपाटी लौट रहे थे। इसी दौरान गोहरापदर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान घटना की जानकारी मिलने पर 108 मौके के लिए रवाना हुई। वहीं दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां बीएमओ डॉ. सत्येन्द्र मारकण्डे ने नारद को इलाज के दौरान मौत की पुष्टि की। बीएमओ ने बताया कि दूसरा घायल मदन मांझी का भी इलाज चल रहा था। इसी दौरान उसकी भी मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक जहां मृतक को सिर और जांघ में चोट आई थी। वहीं मदन को छाती में अंदरूनी चोट बताया गया हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रकरण में ले लिया हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो