scriptबर्फबारी से कांपे पहाड़ी राज्य, कई इलाकों में बर्फ की चादर | snowfall in mountain in north india | Patrika News

बर्फबारी से कांपे पहाड़ी राज्य, कई इलाकों में बर्फ की चादर

Published: Dec 13, 2015 03:27:00 am

Submitted by:

Kamlesh Sharma

उत्तर भारत में शनिवार को तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई। पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया। 

उत्तर भारत में शनिवार को तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई। पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया। 

दिल्ली में सुबह धुंध व बादल छाए रहने से सर्दी बढ़ गई है। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग का स्की रिजॉर्ट शनिवार को राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां पारा शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे मापा गया।

स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, पिछले तीन दिन से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो गया है और अब मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। 

उधर, हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यहां 10 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। 

किन्नौर जिले के कल्पा में 11 सेंटीमीटर बर्फ गिरी, जहां न्यूनतम पारा शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शिमला में 35.4 मिमी बारिश हुई। मनाली में 39 मिमी बारिश के साथ छह सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो