scriptबड़ी खबर: अगर आपके बच्चे भी उड़ाते हैं पतंग, तो ये खबर जरूर पढ़ें | three kids Burnt during flying kites in ghaziabad news hindi | Patrika News
गाज़ियाबाद

बड़ी खबर: अगर आपके बच्चे भी उड़ाते हैं पतंग, तो ये खबर जरूर पढ़ें

मांझे में आया करंट, तीन बच्चे करंट लगने से झुलस गए, जानिए कैसे

गाज़ियाबादJun 29, 2017 / 04:02 pm

Rajkumar

manjha

manjha

गाजियाबाद। लोहियानगर स्थित पार्क में बुधवार को पतंग उड़ाते हुए तीन बच्चे करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिजली के खंभे में उलझी पतंग को निकालने के दौरान मांझे में करंट आने से तीनों किशोर झुलसे। गंभीर रूप से घायल एक बच्चे भव्य (12) को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि शेष दो बच्चों को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिहानीगेट थाना क्षेत्र के लोहियानगर स्थित पार्क में बुधवार दोपहर को तीन दोस्त भव्य (12), नवजोत सिंह (9) व मनप्रीत सिंह (13) पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान पार्क में लगे एक बिजली के खंभे में पतंग उलझ गई। तीनों बच्चे जब उलझी पतंग निकाले का प्रयास कर रहे थे, उसी समय खंभे में आया करंट मांझे में उतर आया। करंट इतना जबरदस्त था कि तीनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए।

भव्य की हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि मनप्रीत सिंह को यशोदा अस्पताल व नवजोत सिंह को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों को करंट लगने की घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष है। 

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पांच साल पहले पार्क में बिजली का खंभा लगाने का विरोध किया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दूसरी तरफ सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस ने क्षेत्रवासियों को शांत कराया और पावर कॉरपोरेशन अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो