scriptफ्लाईट में एक साथ बैठे दो ‘अनजान हमशक्ल’ | passenger in flight just next to his 'doppelganger' | Patrika News

फ्लाईट में एक साथ बैठे दो ‘अनजान हमशक्ल’

Published: Oct 30, 2015 05:30:00 pm

Submitted by:

barkha mishra

एक शख्स ने इस बात को पूरी तरह से साबित कर दिया कि दो अनजान लोग भी हमशक्ल
हो सकते है। यह शख्स एक फ्लाइट में अपने ही हमशक्ल के पास बैठा।  लेकिन यह दोनो ही एक दूसरे से पहली बार मिल रहे थे। एक दूसरे से अनजान थे।

कहते है कि अपने किसी हमशक्ल के सामने नही आना चाहिए। लेकिन इन दोनो ने एक दूसरे को देखा भी और एक साथ सेल्फी भी खीची।

दो अनजान लोगो के एक हमशक्ल होने का तथ्य शुरु से ही मिथ्या माना गया है। लेकिन एक शख्स ने इस बात को पूरी तरह से साबित कर दिया कि दो अनजान लोग भी हमशक्ल हो सकते है। यह शख्स एक फ्लाइट में अपने ही हमशक्ल के पास बैठा। लेकिन यह दोनो ही एक दूसरे से पहली बार मिल रहे थे। एक दूसरे से अनजान थे।

माना जाता आ रहा है इस असाधारण लक्षण होने के कारण ऐसे लोगो के लिए अपने हमशक्ल से मिलना खतरनाक साबित हो सकता है। ये एक दूसरे के लिए घातक हो सकते है।

लेकिन जब एक दाढ़ी वाला यह शख्स एक फ्लाइट में बैठा उसने यह उम्मीद नही की थी कि कोई ​एकदम उसके जैसे दिखना वाला आदमी उसी के पास आकर बैटेगा।

 एक दूसरे को देखकर यह दोनो आदमी इतना खुश हुए कि दोनों ने एक दूसरे के साथ सेल्फी ली। इस तस्वीर को लंदन के ग्लास्गो के ली बैटी ने ट्वीटर पर अपलोड की।

ली ने तस्वीर पोस्ट करने के बाद ट्वीट किया कि” दाहिनी तरफ बैठा हुआ शख्स मेरी दोस्त का पति है और उनके बायी तरफ बैठा हुआ शख्स एक ‘अनजान व्यक्ति ‘है। वो हमें पिछली रात एक फ्लाइट में मिला था।”

आगे उन्होने लिखा कि ” मै उस तस्वीर को देखने से खुद को रोक नही पा रही थी। वो दोनो बिल्कुल एक जैसे लग रहे है।” इस ट्वीट पर कई लोगो ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कुछ ने तो यहां तक ट्वीट कर दिया कि उनको डीएनए टेस्ट की जरुरत है। वो एक दूसरे के संबंधित है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो