scriptरक्षाबंधन से पहले सीएम योगी का महिलाओं को तोहफा, प्रदेश में पिंक बस सेवा की होगी शुरूआत   | Cm Yogi Government will start pink bus for women in UP before Rakshabandhan 2017 | Patrika News

रक्षाबंधन से पहले सीएम योगी का महिलाओं को तोहफा, प्रदेश में पिंक बस सेवा की होगी शुरूआत  

locationगोरखपुरPublished: Jul 24, 2017 04:35:00 pm

परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दी जानकारी, सीसीटीवी से लैस होगी बस… 

Transport Minister Swatantra Dev Singh

Transport Minister Swatantra Dev Singh

गोरखपुर. महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए पिंक बस सेवा की जल्द शुरुआत की जाएगी। प्रदेश के विभिन्न शहरों में इस सेवा को शुरू करने के लिए पहले चरण में 50 बसें खरीदी भी जा चुकी हैं। जिन शहरों को प्राथमिकता में रखा गया है उसमें गोरखपुर भी शामिल है। कुछ बसें गोरखपुर क्षेत्र में भी जल्द आएंगी।


देखें वीडियो







पिंक बस सेवा की जानकारी देते हुए प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि, इस बस सेवा को प्रयोग के तौर पर हर क्षेत्र में शुरू किया जाएगा। पिंक बीएस में महिला के संग उसके परिवार के सदस्य को भी सफर करने की छूट होगी। बस सीसीटीवी से लैस होगी। 



परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश के सभी गांव को बस सेवा से जोड़े जाने के प्रयास हो रहा। काफी काम हो चुका है। जल्द 200 और गांवों को भी जोड़ दिया जाएगा। परिवहन के क्षेत्र में यूपी नम्बर वन होगा। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो