scriptक्रिकेट खेल रहे युवक को मनबढ़ों ने मारी गोली  | Firing in cricket dispute in gorakhpur | Patrika News

क्रिकेट खेल रहे युवक को मनबढ़ों ने मारी गोली 

locationगोरखपुरPublished: Jan 11, 2017 03:34:00 pm

घायल युवक को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया

firing

firing

गोरखपुर. चंपादेवी पार्क में बुधवार को कुछ मनबढों ने क्रिकेट खेल रहे युवकों को जमकर मारा पीटा। मनबढ़ों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की। फायरिंग के दौरान एक युवक की बाएं बाजू में छर्रा लगा है। घायल युवक के साथियों ने उसे तत्काल ज़िला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज़ चल रहा है। मारपीट और फायरिंग के बाद मनबढ़ भागने में सफल रहे।


बुधवार को चंपा देवी पार्क में मायाबाज़ार के कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इनके अनुसार उसी समय करीब आधा दर्जन बाइक के कुछ युवक आये। फील्ड पर खेलना उनको नागवार लगा। इसके बाद मनबढ़ क्रिकेट खेल रहे युवकों से उलझ गए और मारपीट करने लगे। बताया जा रहा है कि दहशत फैलाने के लिए मनबढों ने फायरिंग भी की। जिसका एक छर्रा विवेक कुमार गुप्ता नामक युवक को लगी। गोली लगने के बाद युवक फरार हो गए। 


इधर, घायल युवक के साथियों ने तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ उसे ज़िला अस्पताल पहुंचाया। युवक के बाएं बाजू में गोली लगी है। युवक का इलाज़ ज़िला अस्पताल में चल रहा। घायल बीकॉम का स्टूडेंट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फ़िलहाल, कोई भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो