scriptराज्यपाल ने कहा विचारकों की धरती है उत्तर प्रदेश  | up governor ram naik programe in gorakhpur university | Patrika News
गोरखपुर

राज्यपाल ने कहा विचारकों की धरती है उत्तर प्रदेश 

कहा उत्तर प्रदेश की धरती ने पंडित  दीनदयाल उपाध्याय और  राम मनोहर लोहिया जैसे विचारकों को दिया

गोरखपुरSep 26, 2016 / 08:30 am

Ashish Shukla

ram naik

ram naik

गोरखपुर. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की आधारशिला रखी। राज्यपराल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा छात्रों को उनके मार्ग का अनुसरण करने के लिए प्रेरित करती रहेगी। उनके विचारों के को अपनाने से हमारे द्वारा किया गया कार्य देशहित में होगा। 

राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और राम मनोहर लोहिया जैसे विचारक उत्तर प्रदेश की देन हैं। इनको अपने विपक्षियों के साथ लेकर हर मुश्किल से निकलना आता था। छात्रों और अध्यापकों को इनके विचारों का अध्ययन करके उन्हें अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। 

 डीडीयू में हाल ही में सम्पन्न छात्रसंघ चुनावों में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से उन्होंने कहा कि चुनकर आने से आपमें नेतृत्व का गुण विकसित होता है। और यही आपका नेतृत्व राष्ट्र और समाज के लिए एक विचार बन जाता है। नाईक ने कहा कि नहीं कि इस नेतृत्व का उपयोग सिर्फ राजनीति में हो। व्यापार, शिक्षा, और उद्योग में आपको नेतृत्व के गुण की आवश्यकता होती है। कुलपति प्रोफेसर अशोक ने बताया कि विवि के प्रशासनिक भवन में दीनदयाल की 12 फीट ऊंची मूर्ति लगाई जाएगी। जो कि हम सब के लिए और विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए छात्र और छात्राओं के लिए सम्मान की बात होगी। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो